शादी करने से मना करने की मिली सजा, सिरफिरे आशिक ने खत्म कर दी लड़की की जिंदगी
दिल्ली के रोहिणी इलाके में शनिवार को एक दिलदहलाने वाली घटना हुई। यहां पर 17 साल की एक लड़की द्वारा जब शादी के लिए मना कर दिया गया तब लड़का इस बात से इस कदर खफा हो गया और वह उसकी जिंदगी तबाह कर दिया।

नई दिल्ली, धनंजय। दिल्ली के रोहिणी इलाके में शनिवार को एक दिलदहलाने वाली घटना हुई। यहां पर 17 साल की एक लड़की द्वारा जब शादी के लिए मना कर दिया गया तब लड़का इस बात से इस कदर खफा हो गया और वह उसकी जिंदगी तबाह कर दिया। लड़के ने उसे मौत के घाट उतार दिया। दिल्ली पुलिस ने रोहिणी के बेगमपुर इलाके में हुई इस सनसनीखेज घटना के मामले में एक केस दर्ज किया है। हालांकि आरोपी लड़का अभी फरार चल रहा है।
यह है पूरी घटना
रोहिणी के बेगमपुर इलाके में लाइक खान ने शादी से इंकार करने पर 17 वर्षीय किशोरी की हत्या कर दी है। घटना शुक्रवार शाम की है। घटना के समय किशोरी के स्वजन घर पर नहीं थे। आरोपित ने घर में घुस कर किशोरी की हत्या की है। किशोरी के भाई ने बताया कि आरोपित ने बहन नीतू की हत्या करने के बाद घर में ताला लगाकर फरार हो गया।
लड़की ने ठुकराया था शादी का प्रस्ताव
आरोपित और किशोरी का परिवार एक दूसरे को काफी समय से जानते थे। किशोरी के भाई ने बताया कि लाइक खान ने बहन से शादी करने का प्रस्ताव दिया था जिसे बहन ने ठुकरा दिया। इससे नाराज होकर लाइक खान ने बहन के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। मामले में फिलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही मुख्य आरोपित लाइक खान फरार है। यह भी पता चला है कि नीतू का परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना जैथरा गांव फगनौल का रहने वाला है। यह परिवार करीब 15 साल पहले दिल्ली काम की तलाश में आया था।
Delhi Police Annual PC: लॉकडाउन में दोगुना हुआ साइबर अपराध, सबसे ज्यादा क्राइम के शिकार हुए डॉक्टर
दिल्ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
Edited By Prateek Kumar