Move to Jagran APP

Delhi Toxic Foam: यमुना नदी की टाक्सिक झाग वाली तस्वीरें देखकर नामी फिल्ममेकर ने भी किया ट्वीट

Delhi Toxic Foam देश की राजधानी दिल्ली में वा्यु प्रदूषण के साथ यमुना नदी में भी प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है। सोमवार सुबह दक्षिण दिल्ली के कालिंदी इलाके में छठ पर्व की शुरुआत के साथ यमुना नदी की टाक्सिक झाग वाली तस्वीरें सामने आई हैं।

By Jp YadavEdited By: Published: Mon, 08 Nov 2021 03:13 PM (IST)Updated: Mon, 08 Nov 2021 03:13 PM (IST)
Delhi Toxic Foam: यमुना नदी की टाक्सिक झाग वाली तस्वीरें देखकर नामी फिल्ममेकर ने भी किया ट्वीट
Delhi Toxic Foam: यमुना नदी की टाक्सिक झाग वाली तस्वीरें देखकर नामी फिल्ममेकर ने भी किया ट्वीट

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में वा्यु प्रदूषण के साथ यमुना नदी में भी प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है। सोमवार सुबह दक्षिण दिल्ली के कालिंदी इलाके में छठ पर्व की शुरुआत के साथ यमुना नदी की टाक्सिक झाग वाली तस्वीरें सामने आई हैं। इस बाबत एक वीडियो भी समाचार एजेंसी एएनआइ की ओर से ट्वीट किया गया है। इसमें जहरीला झाग यमुना किनारे फैला हुआ है और सुबह छठ व्रतियों ने इसी पानी से स्नान किया, जो स्वास्थ्य के लिहाज से खतरनाक हो सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए बालीवुड के जाने माने निर्माता-निर्देशक अशोक पंडित ने ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट में उन्होंने अरविंद केजरीवाल सरकार के घेरा, लेकिन इसके लिए दिल्ली सरकार को दोष नहीं है।

loksabha election banner

दूसरी ओर युमना के पानी में अमोनिया का स्तर काफी बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि आसपास की फैक्ट्रियों, रंगाई उद्योगों, धोबी घाटों और घरों में इस्तेमाल होने वाले डिटर्जेंट के कारण अपशिष्ट जल में फास्फेट की मात्रा अधिक हो जाती है, जो यमुना में जहरीले झाग के बनने का कारण है। वैसे यह पहला मौका है, जब छठ के रोज यमुना जहरीला झाग फैला हो।

जानकारी की मानें तो यमुना नदी में बनने वाले जहरीले सफेद झाग की वजह से बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर त्वचा से संबंधित रोग हो सकते हैं। इससे सबसे ज्यादा खतरा ऐसे लोगों को होता है जो यमुना के पानी का इस्तेमाल नहाने के लिए करते हैं।

दरअसल, सोमवार सुबह कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी की सतह पर जहरीले झाग वाले पानी की मोटी परत देखकर लोग दंग रहे गए। पहली नजर में यह बर्फ जैसा प्रतीत हो रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.