Move to Jagran APP

तस्वीरों में देखिए राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड का शानदार नजारा, जवानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Republic Day 2022 दिल्ली में कड़ाके की ठंड व कोहरे के बीच गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजपथ पर आयोजित किया गया। परेड में पंजाब छतीसगढ़ उत्तर प्रदेश जम्मू कश्मीरहरियाणा व अन्य झांकियों ने जहां लोगों का मन मोह लिया वहीं जवानों ने बाइक से हैरतअंगेज करतब भी दिखाए।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 02:58 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 03:56 PM (IST)
तस्वीरों में देखिए राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड का शानदार नजारा, जवानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
मोटरसाइकिल पर करतब दिखाते सेना के जवान।ध्रुव कुमार

नई दिल्ली [ध्रुव कुमार]। राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड व कोहरे के बीच गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजपथ पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेती पंजाब, छतीसगढ़, उत्तर प्रदेश ,जम्मू कश्मीर,हरियाणा व अन्य झांकियों ने जहां लोगों का मन मोह लिया वहीं, जवानों ने बाइक से हैरतअंगेज करतब भी दिखाए।

loksabha election banner

बीएसएफ की महिला जवानों ने भी बाइक पर हैरतअंगेज करतब दिखाए। महिला जवानों की बहादुरी को देखकर कर कोई तारीफ किए बिना नहीं रह पाया।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं एक ही बाइक पर महिला जवान किस तरह से अपनी साहस का परिचय दे रही हैं। बेटिया बिना बोले ही संदेश दे रही हैं कि वह किसी से कम नहीं हैं।

ये तस्वीरें बीएसएफ में महिला जवानों की है। आप देख सकते हैं महिला जवान किस तरह से करतब दिखा रही हैं।

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जांबाज जवानों ने बाइक से हैरतअंगेज करतब दिखाए।

गणतंत्र दिवस में आईटीबीपी जवानों की टीम की तरफ से दस प्रकार के फार्मेशन दिखाए गए।

बीएसएफ के जवानों ने बाइक से कदम ताल मिलाते हुए परेड में शामिल हुए। 

गणतंत्र दिवस परेड में वायु सेना के जहाज व हैलीकाप्टर ने भी करतब दिखाए।

भारतीय सेना ने गणतंत्र दिवस परेड में दुनिया भर को अपनी ताकत का एहसास भी कराया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए टिकट लेकर आए थे। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक 'विराट' के सेवानिवृत्त होने के दौरान परेड में घोड़े को दुलारते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.