Move to Jagran APP

सविंदर हरदेव के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ रहे अनुयायी, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार

सबसे खास बात यह है कि भक्त उनके अंतिम दर्शन के बाद वापस नहीं लौट रहे हैं, बल्कि समागम मैदान में रुक रहे हैं। ऐसे में हर घंटे यहां भक्तों की तादाद बढ़ती जा रही है।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 07 Aug 2018 07:41 AM (IST)Updated: Tue, 07 Aug 2018 07:41 AM (IST)
सविंदर हरदेव के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ रहे अनुयायी, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार
सविंदर हरदेव के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ रहे अनुयायी, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली (जेएनएन)। संत निरंकारी मिशन की आध्यात्मिक प्रमुख रहीं माता स¨वदर हरदेव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए भक्त उमड़ पड़े। निरंकारी माता ने रविवार शाम को निरंकारी कॉलोनी स्थित अपने निवास पर देह त्याग किया था। उनके पार्थिव शरीर को उसी रात बुराड़ी परिवहन अथॉरिटी के सामने स्थित निरंकारी मैदान नंबर आठ में भक्तों के दर्शन के लिए रखा गया, तब से लेकर अब तक देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में निरंकारी भक्त उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं और उनके पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।

loksabha election banner

यहां भक्त बुधवार सुबह तक उनका अंतिम दर्शन कर अपनी ओर से श्रद्धांजलि देंगे। उसी दिन दोपहर में उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट में किया जाएगा। उन्हें संत निरंकारी मिशन की मौजूदा आध्यात्मिक प्रमुख सुदीक्षा ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सावन कृपाल आश्रम समेत विभिन्न सामजिक व धार्मिक संगठनों के प्रमुख लोग भी पहुंचे। यह सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहेगा। यहां पर उनके पार्थिव शरीर को शीशे के बक्से में फूल मालाओं से सजाकर रखा गया है। इस दौरान निरंकारी मिशन की सदगुरु माता सुदीक्षा सहित मिशन की केंद्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड, संत निरंकारी मंडल की कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी सहित उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

चूंकि, दिल्ली के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना आदि राज्यों से निरंकारी भक्तों का तांता लगा हुआ है। ऐसे में उनके पार्थिव शरीर तक पहुंचने के लिए बेरिकेडिंग कर विशेष रास्ता तैयार किया गया है।

सबसे खास बात यह है कि भक्त उनके अंतिम दर्शन के बाद वापस नहीं लौट रहे हैं, बल्कि समागम मैदान में रुक रहे हैं। ऐसे में हर घंटे यहां भक्तों की तादाद बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि विभिन्न राज्यों से आ रहे भक्त दिल्ली से निरंकारी माता सविंदर हरदेव के अंतिम संस्कार संपन्न हो जाने के बाद ही लौटेंगे। भक्तों की संख्या को देखते हुए मौके पर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.