Move to Jagran APP

पब्लिक एजुकेशन बोर्ड चुनाव : राजीव गुप्ता बने पीईबी प्रधान, पूर्णचंद गुट को मिली हार

पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के आधीन केएलपी कालेज सतीश बीएड कालेज आरडीएस कालेज व सतीश पब्लिक स्कूल संचालित होता है। 4 अप्रैल को पीईबी के 70 कालेजियम सदस्यों के लिए चुनाव हुए थे।चुने गए 70 कालेजियम सदस्यों को ही पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में वोट डालने का अधिकार था।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 04:40 PM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 04:40 PM (IST)
पब्लिक एजुकेशन बोर्ड चुनाव : राजीव गुप्ता बने पीईबी प्रधान, पूर्णचंद गुट को मिली हार
पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के चुनाव में प्रधान पद पर जीत दर्ज करने वाले एडवोकेट राजीव गुप्ता व उनके समर्थक।

रेवाड़ी [अमित सैनी]। शहर की चार बड़ी संस्थाओं को संचालित करने वाले पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में एडवोकेट राजीव गुप्ता ने प्रधान पद पर जीत हासिल की है। एडवोकेट राजीव गुप्ता ने विरोधी प्रत्याशी पूर्णचंद भट्ठेवाले को 23 वोटों से बड़ी मात दी। राजीव गुप्ता को 46 व पूर्णचंद को 23 वोट मिल सके। पूर्णचंद गुट के हिस्से में हार मिली है। सचिव पद पर जगमोहन गुप्ता ने अजय कुमार गुप्ता को मात दी। जगमोहन गुप्ता को 40 तो अजय को 29 वोट मिले। इसी क्रम में कोषाध्यक्ष पद पर अजय यादव ने महेंद्र गोयल को हराया। अजय यादव को 40 व महेंद्र गोयल को 28 वोट मिले।

loksabha election banner

70 में से 69 सदस्यों ने डाले वोट

पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के आधीन केएलपी कालेज, सतीश बीएड कालेज, आरडीएस कालेज व सतीश पब्लिक स्कूल संचालित होता है। 4 अप्रैल को पीईबी के 70 कालेजियम सदस्यों के लिए चुनाव हुए थे। चुने गए 70 कालेजियम सदस्यों को ही पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में वोट डालने का अधिकार था। 70 में से 69 कालेजियम सदस्यों ने अपने मत का इस्तेमाल किया। चुनाव में सीधे तौर पर दो गुट बने हुए थे। एक गुट पूर्णचंद भट्ठेवाले का तो दूसरा राजीव गुप्ता का। राजीव गुप्ता के गुट ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए पूर्णचंद गुट को मात दी है।

कार्यकारिणी सदस्यों में इनकी हुई जीत

चुनाव में 10 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इनमें से राजेश कुमार वर्मा व जितेंद्र कुमार जिंदल को हार का सामना करना पड़ा।

जीतने वाले कार्यकारिणी सदस्य वोट

  • अनिता गुप्ता 56
  • सुहेल गुप्ता 54
  • परमप्रीत कालरा 52
  • अजय डाटा 47
  • अनिल रस्तोगी 46
  • राजकुमार लोहिया 46
  • कृष्ण कुमार टक्कर 45
  • प्रेम प्रकाश अग्रवाल 45
  • विजय गुप्ता 44
  • घनश्याम डाटा: 42

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.