Move to Jagran APP

Republic Day 2021: राजपथ पर दिखेगी स्वदेशी मंत्र की वैक्सीन ‘डिप्लोमेसी’

कोरोना से जूझते पूरे विश्व के लिए नई उम्मीद बनी स्वदेशी वैक्सीन की चमक राजपथ पर दिखेगी। इसके जरिये पूरे विश्व को स्वदेशी व आत्मनिर्भर भारत के मंत्र से चमत्कृत किया जाएगा। झांकियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत को लेकर उनकी दूरदर्शिता की पूरी झलक मिलेगी।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 02:54 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 06:27 PM (IST)
Republic Day 2021: राजपथ पर दिखेगी स्वदेशी मंत्र की वैक्सीन ‘डिप्लोमेसी’
राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल में भाग लेती बायोटेक्नोलॉजी विभाग की झांकी। ध्रुव कुमार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कोरोना से जूझते पूरे विश्व के लिए नई उम्मीद बनी स्वदेशी वैक्सीन की चमक राजपथ पर दिखेगी। इसके जरिये पूरे विश्व को स्वदेशी व आत्मनिर्भर भारत के मंत्र से चमत्कृत किया जाएगा। झांकियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत को लेकर उनकी दूरदर्शिता की पूरी झलक मिलेगी।

loksabha election banner

गणतंत्र दिवस परेड में कोविड वैक्सीन शामिल होगी। बायोटेक्नोलाजी विभाग की झांकी में वैक्सीन की प्रतिकृति लोगों में उत्साह का संचार करेगी। इसकी एक झलक परेड के पूर्वाभ्यास में शनिवार को देखने को मिली। 

वैक्सीन को देखते ही लोगों ने तालियां बजाकर उसका स्वागत किया। इसी तरह स्वदेशी, आत्मनिर्भर व न्यू इंडिया जैसे विजन को समेटे झांकियों ने भी लोगों को गौरवान्वित किया। वर्ष का पहला राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस वैसे भी देश की विविधता भरी संस्कृति, उपलब्धियों और पराक्रम से रूबरू होने का होता है। 

सैनिकों के कदम ताल के साथ जब गगनभेदी युद्धक विमान आकाश में गर्जना करते हैं और जमीन पर टैंक गुजरते हैं तो दुश्मन देश भारत की शक्ति को आंखें गड़ाए देखता है, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग स्वदेशी के मंत्र से निकले वैक्सीन की डिप्लोमेसी का है।

इसलिए इसे खूबसूरती के साथ राजपथ पर कदम भरते देखा जाएगा। इसी तरह त्रिपुरा की झांकी- आत्मनिर्भर , इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय डिजिटल भारत-आत्मनिर्भर भारत, आयुष मंत्रलय का ओजो भारत-तेजो भारत व सूचना प्रसारण मंत्रलय की झांकी न्यू इंडिया थीम पर आगे बढ़ेगी। पूर्वाभ्यास में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। राजपथ के आसपास के साथ ही लालकिला तक के रास्तों पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया था।

राजपथ से राफेल भरेगा उड़ान 

वह ऐतिहासिक क्षण भी आ गया है जब राजपथ से राफेल भी उड़ान भरेगा। गणतंत्र दिवस समारोह में तेजस व मिग-29 युद्धक विमानों के साथ राफेल भी उड़ान भरेगा। 

समारोह में भी दो गज की दूरी- मास्क है जरूरी

समारोह में भी दो गज की दूरी तथा मास्क जरूरी रहेगी। इसके लिए मेहमानों के साथ ही दर्शकों के बैठने के लिए दूरी का खयाल रखा गया है। सुरक्षाकर्मियों के लिए विशेष तौर पर पीपीई किट के इंतजाम किए गए हैं। वह इसे पहनकर आगंतुकों की सुरक्षा जांच करेंगे। कोरोना को देखते हुए इस बार दर्शकों की संख्या सीमित रखी गई है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.