Move to Jagran APP

Red Fort Violence: लालकिला उपद्रव मामले में इनामी सुखदेव सिंह चंडीगढ़ से गिरफ्तार

26 जनवरी को लाल किले पर हुए हंगामे के बाद पुलिस ने कई वांछित लोगों को पकड़ने के लिए इनाम घोषित किया था। उपद्रव करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू व केसरिया झंडा फहराने वाले जुगराज सिंह समेत आठ उपद्रवियों पर इनाम घोषित किया था।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Sun, 07 Feb 2021 07:28 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2021 07:28 PM (IST)
Red Fort Violence: लालकिला उपद्रव मामले में इनामी सुखदेव सिंह चंडीगढ़ से गिरफ्तार
26 जनवरी को लालकिले पर झंडा फहराकर उपद्रव फैलाया गया था।

नई दिल्ली, जेएनएन। क्राइम ब्रांच की एसआइटी ने लालकिला उपद्रव मामले में इनामी घोषित सुखदेव सिंह को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। सुखदेव सिंह पर 50 हजार का इनाम था। पुलिस के अनुसार सुखदेव सिंह घटना वाले दिन दीप सिंधू के साथ लालकिला आया हुआ था। ये दोनों मिलकर युवकों को उपद्रव करने के लिए उकसा रहे थे, इनके कई वीडियो वायरल हुए थे।

loksabha election banner

26 जनवरी को लाल किले पर हुए हंगामे के बाद पुलिस ने कई वांछित लोगों को पकड़ने के लिए इनाम घोषित किया था। गणतंत्र दिवस पर लालकिले में उपद्रव करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू व केसरिया झंडा फहराने वाले जुगराज सिंह समेत आठ उपद्रवियों पर इनाम घोषित किया था। इन सभी को पकड़ने के लिए टीमें लगी हुई हैं और जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह व गुरजन सिंह पर एक-एक लाख रुपये और जगवीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह व इकबाल सिंह पर 50-50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की जा चुकी है। ये सभी पंजाब के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की 12 से अधिक टीमें पंजाब समेत कई राज्यों में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, ये सभी अपने-अपने घरों से फरार हैं। 26 जनवरी की रात से सभी के मोबाइल फोन बंद हैं। इनमें से कई के परिजन भी अपने-अपने घरों में ताले लगाकर फरार हैं। पिछले एक सप्ताह से पुलिस इन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है, लेकिन पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ने पर पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने इनपर इनाम की घोषणा कर दी। साथ ही स्पष्ट किया है कि इनके बारे में सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।

दिल्ली पुलिस ने लालकिले से नौ हजार मोबाइल फोन का डंप डाटा उठाया है। ये वो नंबर हैं जो पंजाब व हरियाणा के पते पर पंजीकृत हैं। पुलिस इन नंबरों की लोकेशन के बारे में पता लगा रही है। जिनकी लोकेशन दिल्ली की सीमा पर मिलेगी, उन्हें पुलिस आरोपित बनाएगी। 

अब तक दिल्ली पुलिस 59 किसान नेताओं व अन्य के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर चुकी है। आरोपितों की पहचान करने का सिलसिला तेजी से जारी है। करीब 200 ट्रैक्टरों, कार व बाइक के मालिकों की वाहनों के नंबरों के आधार पर पहचान कर ली गई है। उन्हें भी दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.