Move to Jagran APP

Red Fort Violence: दीप सिद्धू के बाद अब इकबाल सिंह भी सात दिन की रिमांड पर, 50 हजार का था इनाम

26 जनवरी को लाल किला पर हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने बुधवार को इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे तीस हजारी कोर्ट में पेश किया वहां से इकबाल सिंह को सात दिन की रिमांड मिल गई।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Wed, 10 Feb 2021 06:21 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2021 06:21 PM (IST)
Red Fort Violence: दीप सिद्धू के बाद अब इकबाल सिंह भी सात दिन की रिमांड पर, 50 हजार का था इनाम
स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव ने बताया कि इकबाल सिंह को 7 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

नई दिल्ली, एएनआइ। 26 जनवरी को लाल किला पर हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने बुधवार को इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे तीस हजारी कोर्ट में पेश किया, वहां से इकबाल सिंह को सात दिन की रिमांड मिल गई। अब इन सात दिनों में पुलिस टीम इकलाब सिंह से इस मामले में विस्तार से पूछताछ करेगी और सबूतों को इकट्ठा करेगी।

loksabha election banner

मालूम हो कि दिल्ली में किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में एक दिन पहले दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया गया था। उस पर एक लाख रूपये का इनाम थे, उसके बाद ये दूसरी गिरफ्तारी है। इकलाब पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा हुआ था। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इकबाल सिंह की गिरफ्तार पंजाब के होशियारपुर से हुई है।

पुलिस के मुताबिक, अगली चुनौती दीप का मोबाइल फोन बरामद करना है। दीप की पत्नी बिहार के पूर्णिया जिले की रहने वाली है। मुकदमा दर्ज होने के बाद दीप सिद्धू हरियाणा, पंजाब, रांची, यूपी, झारखंड, हिमाचल प्रदेश व महाराष्ट्र में छिपता रहा। जब उसे गिरफ्तार किया गया, तब वह अपने किसी परिचित से मिलने जा रहा था।

इन पर भी है इनाम

तीन फरवरी को दिल्ली पुलिस ने जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह व गुरजंत सिंह पर भी एक-एक लाख और जगबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह व इकबाल सिंह पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था। दो दिन पहले क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ से सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया था। अब इकबाल भी पकड़ा गया है।

पुलिस की टीम अब बाकी उन लोगों की तलाश मेें छापेमारी कर रही है जिन-जिन के नाम इस उपद्रव में शामिल रहे हैं। इनामी उपद्रवियों को पकड़ने के लिए टीमें कई शहरों में डेरा डाले हुए हैं जिन-जिनके बारे में सूचना मिल रही है उनको पकड़ा जा रहा है। कोर्ट में पेश करने के बाद उनको रिमांड पर लिया जा रहा है जिससे उपद्रव के पीछे की भूमिका का खुलासा हो सके। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.