Move to Jagran APP

टूट गया ठंड का रिकार्ड, चार सालों में सबसे ठंडा रहा 5 जनवरी का दिन

यहां का अधिकतम तापमान इस सीजन का सबसे कम 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Sat, 06 Jan 2018 09:12 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jan 2018 03:23 PM (IST)
टूट गया ठंड का रिकार्ड, चार सालों में सबसे ठंडा रहा 5 जनवरी का दिन
टूट गया ठंड का रिकार्ड, चार सालों में सबसे ठंडा रहा 5 जनवरी का दिन

नई दिल्ली [ जेएनएन ]। हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड से दिल्ली वासियों को फिलहाल राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। शुक्रवार को धूप तो खिली लेकिन सिहरन भरी हवाएं दिन भर चलती रही। इन बर्फीली हवाओं की वजह से ही अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस पर सिमट गया। वहीं न्यूनतम तापमान  7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पांच जनवरी का दिन पिछले चार सालों में सबसे ठंडा रहा।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके बाद अगले एक सप्ताह तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि 14 और 15 जनवरी के आसपास काफी हल्की बारिश होने की संभावना भी बन रही है।

दिन के समय सबसे अधिक ठंडा दिल्ली का मंगेशपुर रहा। यहां का अधिकतम तापमान इस सीजन का सबसे कम 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नजफगढ़ में 15.6 और नरेला में 15.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

लोधी रोड पर 17 और रिज क्षेत्र में तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली के अन्य क्षेत्रों की तुलना में पालम और आया नगर कुछ गर्म रहे। पालम का तापमान 20.4 जबकि आया नगर में यह 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में सबसे कम न्यूनतम तापमान लोदी रोड पर 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा।


5 सालों के दौरान पांच जनवरी का तापमान

  वर्ष     अधिकतम   न्यूनतम
 2014       19         08
 2015       19         08
 2016       23         11
 2017       25         11
 2018      18.1        7.2

शुक्रवार को भी बेहद खराब श्रेणी में रहा वायु प्रदूषण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली शुक्रवार को भी प्रदूषित रही और शाम 5 बजे एयर इंडेक्स 386 रहा। शनिवार को भी प्रदूषण की स्थिति इसी तरह की बनी रहेगी। यह स्थिति बेहद खराब है और इस स्थिति में लोगों को अधिक समय तक बाहर नहीं रहना चाहिए। प्रदूषक तत्वों में पीएम 2.5 का स्तर सबसे अधिक है। सफर इंडिया के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन तीनों तक प्रदूषण इसी स्तर पर बना रहेगा। इसमें बहुत अधिक उतार- चढ़ाव की संभावना नहीं है।



Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.