Coronavirus Cases in Delhi & NCR: दिल्ली और नोएडा में सामने आए कोरोना के रिकॉर्डतोड़ मामले
Coronavirus Cases in Delhi NCR दिल्ली में 2137 केस तो नोएडा-ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को एक साथ 95 कोरोना संक्रमित मिले।
By JP YadavEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 07:33 AM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 07:33 AM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली-एनसीआर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को तो दिल्ली में 24 घंटे कोरोना संक्रमण के 2,137 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल मरीजों की संख्या 36,824 पहुंच गई है।
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को एक साथ 95 कोरोना संक्रमित मिले। यह अब तक जिले में एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज मिलने वाला आंकड़ा है।
- फरीदाबाद जिले में कोरोना के 60 नए मामले भी सामने आए और अब यहां पर कोरोना मरीजों की संख्या 1110 हो गई है।
- वहीं, दिल्ली से सटे गुरुग्राम में शुक्रवार को 185 मरीज मिले हैं, यहां पर कई दिनों से 100 से अधिक मामले मिले हैं।
- दिल्ली में 24 घंटे के दौरान 71 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों का कुल आंकड़ा 1214 पहुंच गया है।
- दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, 2137 नए कोरोना के मामले सामने आने के बाद फिलहाल 22212 मरीज सक्रिय हैं। इनमें से ज्यादातर होम क्वारंटाइन तो तकरीबन 6000 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में हो रहा है।
- दिल्ली में नए मरीजों के सामने आने के बाद ठीक होने वालों का आंकड़ा 36 फीसद है, जो राष्ट्रीय औसत से कम है। 24 घंटे के दौरान 667 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए हैं।
- शुक्रवार को यह दर करीब 36 फीसद तक पहुंच गई है। यानी अब सौ लोगों की जांच में 36 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं।
- श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में इस सप्ताह कम से कम 25 कर्मचारी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले 11 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए थे। नए मामले सामने आने के साथ ही मंत्रालय में संक्रमित कर्मचारियों की संख्या 36 हो गई है।
- सूत्रों ने बताया कि कर्मचारियों के परिवार के कुछ सदस्य भी कोरोना वायरस संक्रमण के लिए की गई जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।करीब छह संक्रमित लोग श्रम मंत्री संतोष गंगवार के निजी स्टाफ हैं।
- दिल्ली सरकार की तरफ से गठित विशेष समिति ने शुक्रवार को राजधानी के चार बड़े अस्पतालों का दौरा किया। यह समिति कोरोना से मौत के बाद शवों के उचित रखरखाव पर अपने सुझाव सरकार को देगी। तीन सदस्यीय समिति ने अस्पतालों के शवगृह के अलावा कोविड वार्ड में व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें