Move to Jagran APP

Weather Alert In Delhi: कैसा रहेगा अगले हफ्ते मौसम का हाल, पढ़िये- IMD की ताजा भविष्यवाणी

Weather Alert In Delhi पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी होने से सोमवार को दिल्ली में शीतलहर बढ़ सकती है और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। इसके बाद 28 जनवरी तक दिल्ली में कड़ाके की ठंड रहने का अनुमान है।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 07:46 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 03:09 PM (IST)
Weather Alert In Delhi: कैसा रहेगा अगले हफ्ते मौसम का हाल, पढ़िये- IMD की ताजा भविष्यवाणी
शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। पहाड़ी राज्यों में शुमार उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कंपकंपी बढ़ा दी है। शनिवार सुबह भी हल्के कोहरे के साथ ठंड में इजाफा होने से लोग परेशान नजर आए। जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से मुकाबला करते दिखे। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण शनिवार व रविवार को ठंड से थोड़ी राहत रहेगी, लेकिन सोमवार को ठंड फिर बढ़ेगी। कुलमिलाकर सर्दी इस बार जनवरी महीने में परेशान करेगी, इसके बाद फरवरी के पहले सप्ताह से राहत मिलनी शुरू हो सकती है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, लेकिन आकाश में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। शनिवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रविवार को भी यही स्थिति रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी होने से सोमवार को दिल्ली में शीतलहर बढ़ सकती है और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। इसके बाद 28 जनवरी तक दिल्ली में कड़ाके की ठंड रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान भी है कि अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में ठंड  और कोहरे का प्रकोप देखने को मिलेगी। वहीं, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन भी दिल्ली में घना कोहरा व न्यूनतम तापमान चार डिग्री रहने का अनुमान है। इसलिए उस दिन ठंड अधिक रहेगी।

इससे पहले मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। मयूर विहार में सबसे कम अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सफदरजंग व पालम इलाके में सुबह दृश्यता 350 मीटर रही। एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.8 व न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस था। 

इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को कोहरे की चादर में लिपटी रही। इस वजह से कई इलाकों में सुबह के वक्त ²श्यता बहुत कम रही। लिहाजा, इसका असर यातायात पर भी पड़ा। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट से पूरे दिन ठिठुरन रही और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.