Move to Jagran APP

पढ़िये- मौसम को लेकर ताजा अपडेट, दिल्ली-NCR में किस तारीख को गिरेगा पारा और कब से बढ़ेगी ठंड

Delhi cold News Update भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं जिससे ठंड के साथ लोगों को कंपकंपी भी महसूस हो सकती है।

By Jp YadavEdited By: Published: Fri, 12 Nov 2021 10:42 AM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 10:42 AM (IST)
पढ़िये- मौसम को लेकर ताजा अपडेट, दिल्ली-NCR में किस तारीख को गिरेगा पारा और कब से बढ़ेगी ठंड
पढ़िये- मौसम को लेकर ताजा अपडेट, दिल्ली-NCR में किस तारीख को गिरेगा पारा और कब से बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में लगातार ठंड बढ़ रही है। शुक्रवार सुबह मार्निंग वाक के लिए निकले लोगों ने ठंड से बचाव के लिए जैकेट तक पहना था। इस बीच शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं, जिससे ठंड के साथ लोगों को कंपकंपी भी महसूस हो सकती है। 

loksabha election banner

गौरतलब है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते राजधानी दिल्ली और एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है। एक दिन पहले यानी बृहस्पतिवार को इस साल सर्दी के सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12.6 तो  अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, कोहरा भी छाना शुरू हो गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, जहां न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और गिरावट आने वाले दिनों देखने को मिल सकती है, वहीं ठंड बढ़ने के साथ कोहरा भी छाया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार ही शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। सुबह के समय कोहरा भी रहा। शुक्रवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 व 12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 14 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 10 या 11 डिग्री सेल्सियस तक हो जाने के आसार हैं।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि अभी हाल फिलहाल प्रदूषण से बहुत राहत मिलने की संभावना नहीं है। वजह, पराली जलने की घटनाएं अभी ज्यादा ही रहेंगी और तापमान लगातार कम होगा। इस स्थिति में प्रदूषण के बढ़ने की संभावना ही ज्यादा रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी विक्षोभों के अभाव में तापमान का गिरना भी लगातार जारी रहेगा।

बृहस्पतिवार रहा इस सीजन का सबसे ठंडा दिन

बृहस्पतिवार सर्दियों के इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन ढिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान इसी सीजन के सबसे कम रहे। हवा में नमी का स्तर 57 से 95 प्रतिशत रहा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.