Move to Jagran APP

दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज में 22 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, सकते में प्रशासन

इस घटना ने कॉलेज परिसर में छात्राओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है। घटना के बाद से पीड़िता सदमे में है। उसने कॉलेज आना बंद कर दिया है।

By Edited By: Published: Tue, 21 May 2019 10:40 PM (IST)Updated: Wed, 22 May 2019 09:52 AM (IST)
दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज में 22 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, सकते में प्रशासन
दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज में 22 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, सकते में प्रशासन

नई दिल्ली, जेएनएन। देश की राजधानी दिल्ली के कॉलेज परिसर भी छात्राओं के लिए सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले माता सुंदरी कॉलेज परिसर में एक छात्रा से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। सुरक्षा गार्ड ने पहले नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया और छात्रा के अचेत होने के बाद वारदात को अंजाम दिया। कॉलेज के कर्मियों ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। आइपी एस्टेट थाना पुलिस ने आरोपित सुरक्षा गार्ड राज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इतनी बड़ी घटना से कॉलेज प्रशासन भी सकते में है।

loksabha election banner

पुलिस के मुताबिक पीड़िता मध्य दिल्ली इलाके में रहती है। करीब 12 दिन पहले वह कॉलेज गई थी। कक्षा खत्म होने के बाद कॉलेज में तैनात सुरक्षा गार्ड राज कुमार ने उसे बहाने से बुलाया और कॉलेज परिसर के अंदर एक कमरे में ले गया। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीने के लिए दिया, जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद छात्रा से दुष्कर्म कर फरार हो गया। होश आने पर छात्रा को घटना के बारे में पता चला। उसने अपनी सहेलियों और एक रिश्तेदार को आपबीती सुनाई।

छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराकर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दुष्कर्म की पुष्टि के बाद आइपी एस्टेट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की। कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें आरोपित गार्ड छात्रा को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने राज कुमार को इलाके से दबोच लिया।

इस घटना ने कॉलेज परिसर में छात्राओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है। घटना के बाद से पीड़िता सदमे में है। उसने कॉलेज आना बंद कर दिया है। छात्राओं के मुताबिक राज कुमार का चाल-चलन ठीक नहीं था। वह अन्य छात्राओं पर भी बुरी नजर रखता था। डीसीपी एमएस रंधावा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस ने आरोपित गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। कॉलेज ने उसे अनुबंध पर काम पर रखा था।

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.