Move to Jagran APP

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से तेज बारिश, IMD ने जारी किया आरेंज अलर्ट; जानिये- अगले 3 दिन के मौसम का हाल

Delhi Monsoon Rain News 2021 बारिश के मद्देनजर IMD ने अगले 24 घंटों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। यही नहीं दिल्ली में बारिश का यह दौर अभी अगले तीन दिन तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी तेज बारिश की संभावना जताई है।

By Jp YadavEdited By: Published: Sat, 21 Aug 2021 04:47 AM (IST)Updated: Sat, 21 Aug 2021 06:10 AM (IST)
दिल्ली-एनसीआर में सुबह से तेज बारिश, IMD ने जारी किया आरेंज अलर्ट; जानिये- अगले 3 दिन के मौसम का हाल
Delhi Monsoon Rain News: अगले 3 दिन तक चलेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। उमस भरी गर्मी से परेशान दिल्ली वासियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। 10 दिन के बाद मानसून शुक्रवार को लौट आया। रुक-रुककर बादल दिन भर बरसते रहे, जिससे गर्मी भी कम हुई और तापमान में भी गिरावट आई। शनिवार सुबह 3 बजे के आसपास दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हुई, जो 10 बजे के बाद थी। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी और उमस से खासी राहत मिली है।

loksabha election banner

बारिश के मद्देनजर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। यही नहीं, दिल्ली में बारिश का यह दौर अभी अगले तीन दिन तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी तेज बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान यानी शनिवार के दिन दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 32, जबकि न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।

इससे पहले शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे। सुबह लगभग नौ बजे बारिश शुरू हुई तो फिर दिन भर कभी हल्की और कभी थोड़ी तेज चलती रही। तापमान में गिरावट दर्ज हुई तो बादल भी लगभग सभी जगह बरसे। सबसे अधिक बारिश लोधी रोड पर रिकार्ड हुई। शाम साढ़े पांच बजे तक यहां 13.4 मिमी बारिश हुई। अन्य जगहों पर भी ठीकठाक बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक डिग्री कम 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली में 11.0 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। हवा में नमी का स्तर 70 से 97 फीसद रहा।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो नजफगढ़ में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य सभी जगहों पर तापमान 32 डिग्री या इससे नीचे रहा। जहां तक बारिश का सवाल है तो पालम में 6.4, रिज में 2.0, आयानगर में 1.0 और पीतमपुरा में 4.5 मिलीमीटर बारिश हुई। 

Weather News Update: दिल्ली-एनसीआर में आफत की बरसात, 24 घंटे में दर्ज की गई रिकॉर्ड बारिश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.