Move to Jagran APP

Monsoon Rain 2021: अगले 2 दिन के दौरान भी होगी बारिश, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

लगातार 3 दिन के दौरान कई बार बारिश होने के चलते दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 2 दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

By Jp YadavEdited By: Published: Thu, 02 Sep 2021 05:13 AM (IST)Updated: Thu, 02 Sep 2021 02:48 PM (IST)
Monsoon Rain 2021: अगले 2 दिन के दौरान भी होगी बारिश, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट
Monsoon Rain 2021: अगले 2-3 दिन तक जारी रहेगी बारिश, IMD की एडवाइजरी 'आवश्यक होने पर ही घर से निकलें'

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीसरे दिन बृहस्पति को भी झमाझम बारिश हुई, इसके चलते कई इलाकों में जाम गया। राहत की बात यह रही कि बारिश कुछ ही देर हुई, ऐसे में शाम तक जलभराव और जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। लगातार 3 दिन के दौरान कई बार बारिश होने के चलते दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में भी गिरावट आई है। इस भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 2 दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

loksabha election banner

पूरे सप्ताह जारी रहेगा बारिश का दौर जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बारिश का यह दौर अभी अगले दो तीन दिन तक जारी रहेगा। हालांकि तीव्रता कम होने की संभावना है। चार से छह सितंबर के बीच मौसम शुष्क रहेगा। सात सितंबर से बारिश का एक और दौर शुरु होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

लगातार तेज बारिश होने पर मौसम विभाग की ओर से एक एडवाइजरी भी जारी की गई कि आवश्यक होने पर ही लोग घर से निकलें, अन्यथा नहीं। जर्जर इमारतों, बिजली के खंबों और पेडों इत्यादि से भी दूर रहें ताकि किसी हादसे का शिकार न हों।

बुधवार को दिल्ली वासी सोकर उठे तो बाहर झमाझम बारिश हो रही थी। लगातार दूसरे दिन तेज बारिश होने से उमस भरी गर्मी से भी खासी राहत महसूस हुई। हालांकि जगह जगह जल भराव होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। बारिश का यह दौर दोपहर बाद तक चला। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.0 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 97 से 100 फीसद रहा। खास बात यह कि सोमवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में केवल 4.7 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। बारिश सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े बजे तक 76.5 मिमी दर्ज की गई। पालम में सर्वाधिक 80.6 मिमी बारिश रिकार्ड हुई।

कई जगह अधिकतम और न्यूनतम तापमान में रहा नाममात्र का अंतर

बुधवार को दिल्ली के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी कम अंतर देखा गया। पीतमपुरा में तो यह अंतर नहीं के बराबर था। यहां का अधिकतम तापमान 27.0 जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नरेला में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27.3 और 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

एक माह का कोटा पहले दिन ही हुआ पूरा

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में सितंबर माह का औसत वर्षा 129.8 मिमी है जबकि बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक 188.6 मिमी वर्षा हो गई है। विभाग की सफदरजंग वेधशाला, जिसे शहर के लिए आधिकारिक मार्कर माना जाता है, पर सुबह साढ़े आठ बजे बजे 112.1 मिमी और उसके शाम साढ़े पांच बजे तक 76.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.