Move to Jagran APP

Delhi Rain: दिल्ली में दिन में छाया घना अंधेरा, झमाझम बारिश के साथ कई जगह गिरे ओले

बारिश के चलते कई जगहों पर सड़कों पर पानी भरने से जाम लगने शुरू हो गया है।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 14 Mar 2020 08:38 AM (IST)Updated: Sat, 14 Mar 2020 06:03 PM (IST)
Delhi Rain: दिल्ली में दिन में छाया घना अंधेरा, झमाझम बारिश के साथ कई जगह गिरे ओले
Delhi Rain: दिल्ली में दिन में छाया घना अंधेरा, झमाझम बारिश के साथ कई जगह गिरे ओले

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Weather Update : दिल्ली-एनसीआर के आसमान में छाए बादल आखिरकार दोपहर बाद बरस पड़े। इस बीच कई इलाकों में बारिश के चलते घना अंधेरा छा गया है। वहीं, दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश के साथ ओले पड़ने की भी खबर है। बारिश के चलते कई जगहों पर सड़कों पर पानी भरने से जाम लगना शुरू हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली इलाके में झमाझम बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं, इससे लोगों का सड़क पर पैदल चलना तक दूभर हो रहा है।

loksabha election banner

इससे पहले शुक्रवार शाम को और फिर रात को हुई बारिश से सड़कों पर पहले से ही पानी भरा हुई था और फिर शनिवार को दोपहर हुई बारिश के चलते जाम लगने लगा है। 

इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम को एक बार फिर मौसम बदल गया। देर शाम के बाद रात को भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, रविवार से मौसम में तेजी से बदलाव होगा और गर्मी में इजाफा हो सकता है।

अधिकतम तापमान में हुआ इजाफा

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में यह बदलाव आ रहा है। इससे पहले शुक्रवार को अन्य दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम बताया रहा है। 

रविवार से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से मौसम बदलने लगेगा। अनुमान है कि 18-19 मार्च तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं दिन में धूप खिलने से गर्म हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 17 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव आएगा और मार्च के आखिर तक अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा जबकि अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक यह 35 डिग्री पार हो जाएगा। अप्रैल में ही यह 40 डिग्री सेल्सियस तक भी छू सकता है।

अप्रैल में तापमान में होगी तेजी से बढ़ोतरी

स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि आमतौर पर सर्दी, खांसी, जुकाम इत्यादि फ्लू तापमान बढ़ने के साथ खत्म हो जाते हैं। लेकिन कोरोना को लेकर अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। अलबत्ता, दो सप्ताह की देरी के कारण अबकी बार गर्मी कुछ दिन आगे बढ़ गई है। उम्मीद है कि अप्रैल में गर्मी और तापमान दोनों ही अपने रंग में आ जाएंगे।

बताया जा रहा है कि इस साल गर्मी के मौसम में तापमान में 1 से 1.5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा। मई महीने के अंत तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.