Delhi Weather Forecast: दिल्ली-NCR में छाए बादल कुछ इलाकों पर बरसे तो कई जगह लोग तरसे
Delhi Weather Forecast News Update मानसून के सक्रिय होने से दिल्ली के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में भी बारिश की संभावना है।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Delhi Weather Forecast News Update : दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के कुछ इलाकों में शुक्रवार दोपहर बारिश हुई। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने दिल्ली के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी बारिश की संभावना जताई, लेकिन बारिश का असर सब जगह नहीं दिखा। कुछ जगहों पर बारिश हुई तो ज्यादातर जगहों पर छाए बादलों ने लोगों को निराश किया।
मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार तक कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही इस दौरान अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
ओखला में बारिश से जलभराव
दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार दोपहर तेज बारिश हुई। बारिश के बाद ओखला फेस -3 में सड़क पर जलभराव हो गया। चार पहिया वाहनों को कोई दिक्कत नहीं आई, लेकिन दोपहिया वाहन चालक के साथ साइकिल और पैदल चलने वालों को परेशानी हुई।
इन इलाकों में बारिश में जताई गई उम्मीद
- दिल्ली (Delhi)
- मेरठ (Meerut)
- स्याना (Siyana)
- झज्जर (Jhajjar)
- चरखी दादरी (Charkhidadri)
- भिवानी (Bhiwani)
- हांसी (Hansi)
- हिसार (Hissar)
- मेहम (Mehem)
- होडल (Hodal)
- पानीपत (Panipat)
- शामली (Shamli)
- पलवल (Palwal)
- कैथल (Kaithal)
- करनाल (Karnal)
- हापुड़ (Hapur)
- रोहतक (Rohtak)
स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया है कि मानसून ट्रफ दिल्ली के दक्षिणी क्षेत्र में और हवा पूर्व दिशा से चल रही है। अरब सागर की ओर से नमी भरी हवा भी इधर पहुंच रही है। इससे मौसम करवट ले रहा है। इससे दिल्ली में वापस बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।
#WATCH: Rain lashes parts of Delhi; visuals from Gole Market area. India Meteorological Department (IMD) has predicted thunderstorm with rain in the national capital for today. pic.twitter.com/uiICOgIYYB — ANI (@ANI) July 17, 2020
मौसम विभाग की मानें तो हल्की ही सही, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश का यह दौर अगले कई दिन तक बना रहेगा। इससे गर्मी तो कम नहीं होगी ही, साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।