Move to Jagran APP

नगर निगम फंड पर रार : विकासपुरी में भाजपा के 500 कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

भाजपा के तीन लाख कार्यकर्ता अपनी गली में परिवार सहित लगभग 50 लाख लोगों तक केजरीवाल सरकार द्वारा नगर निगमों के 13000 करोड़ रुपाए की बकाया राशि ना देने की मांग को लेकर घर घर गए। कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया कि दिल्ली सरकार ने बकाया नहीं लौटाया है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 07:12 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 07:12 PM (IST)
नगर निगम फंड पर रार : विकासपुरी में भाजपा के 500 कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी दिल्ली में प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली, रितु राणा। दिल्ली सरकार से नगर निगम के 13 हजार करोड़ वापस देने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी दिल्ली में प्रदर्शन किया। विकास पुरी विधानसभा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इसमें शामिल होकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ, जिला अध्यक्ष विजय सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष सुनील जिंदल, पार्षद सरिता और सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

निगम कर्मचारियों का वेतन रुका

रविवार को भाजपा के तीन लाख कार्यकर्ता अपनी गली में परिवार सहित लगभग 50 लाख लोगों तक केजरीवाल सरकार द्वारा नगर निगमों के 13000 करोड़ रुपाए की बकाया राशि ना देने की मांग को लेकर घर घर गए। राजीव बब्बर सहित सभी कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया कि दिल्ली सरकार ने नगर निगम का बकाया नहीं लौटाया है। जिस कारण निगम कर्मचारियों का वेतन भी रुका हुआ है।

दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा का संघर्ष जारी

पूरी दिल्ली में यह प्रदर्शन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। वहीं, विकास पूरी विधान सभा में उपाध्यक्ष राजीव बब्बर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने कहा कि 13750 बूथों पर दिल्लीवासियों के लिए दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा का संघर्ष जारी है। ये संघर्ष आज 20 उनके बूथ पर निगम की बकाया राशि के लिए किया गया। जिसमें 500 कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एक बूथ 500 कार्यकर्ता हैं तो 13750 बूथ कितने होंगे बावजूद इसके दिल्ली सरकार सोई हुई है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.