नोएडा : बाइक सवार बदमाशों ने बिजनेस मैन को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
गौरव कपूर का पुरानी गाड़ियों का खरीद-फरोख्त का काम है। वह अपने मित्र के साथ सेक्टर 28 से घर जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार ने उनसे सोने की तीन अंगूठी और एक सोने का चेन ले लिया।
By Prateek KumarEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 06:21 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 11:21 AM (IST)
नोएडा, जेएनएन। नोएडा के सेक्टर 30 स्थित चावला रेस्टोरेंट के मालिक अरविंद चावला के दोस्त गौरव कपूर पर बाइक सवार दो बादमाशों ने गोली चला दी। गोली कंधे और जांघ में लगी गोली है। उन्हें सेक्टर 31 स्थित एमएनसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरव कपूर अरविंद चावला को रेस्टोरेंट से घर छोड़ने के लिये जा रहे थे। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार गौरव कपूर का सेक्टर 28 में पुरानी गाड़ियों का खरीद-फरोख्त का काम है। वह अपने मित्र के साथ सेक्टर 28 से घर जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार आए और गन प्वाइंट पर लेकर उनसे सोने की तीन अंगूठी और एक सोने का चेन ले लिया।
इसके बाद बदमाशों ने गाड़ी को भी लूटने का प्रयास किया। वह गाड़ी की चाबी मांगने के दौरान हुए विरोध से गुस्सा गए। इसके बाद वह गोली चला दी जो गौरव कपूर के कंधे और जांघ में जा लगी। इसके बाद उन्हें एमएनसी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें