महिला सुरक्षा : प्रदर्शनकारियों ने की पीएम ऑफिस में घुसने की कोशिश
महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली एवं तमाम राज्यों में चल रहे हैं। दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।
नई दिल्ली, एएनआइ। महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली एवं तमाम राज्यों में चल रहे हैं। दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं इसी कड़ी में गुरुवार को प्रदर्शनकारी पीएम के ऑफिस में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी हाथों में झंडे बैनर लेकर विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वह पीएम दफ्तर में घुसने की कोशिश में हैं जिसे पुलिस रोक रही है।
पुलिस सुरक्षा के लिहाज से उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है। कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। बता दें कि हैदराबाद में कुछ दिनों पहले एक महिला पशु डॉक्टर के साथ चार लोगों ने हैवानियत का गंदा खेल खेला। डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर उसे जिंदा जला दिया। इसी घटना के बाद देश में महिला सुरक्षा पर सरकार के ढीले रवैये को लेकर महिलाएं एवं कई संगठन विरोध प्रदर्शन कर इसे सख्त करने की मांग कर रहे हैं। राजघाट के पास स्वाति जयहिंद के धरने में आ रही महिलाओं ने भी सरकार से जल्द से जल्द दोषियों को सजा देने की मांग की है।