Coronavirus Vaccination Update: टीकाकरण में सरकारी के मुकाबले निजी अस्पातलों ने मारी बाजी
Coronavirus Vaccination Update सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण कम रहा और सरकारी के मुकाबले निजी अस्पताल बाजी मार ले गए। पहले दिन सरकारी अस्पतालों में औसतन 42 से 43 कर्मचारियों ने टीका लिया जबकि निजी अस्पतालों में औसतन 74 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लेकर कोरोना के खिलाफ सुरक्षा कवच मजबूत किया।
नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के टीकाकरण का अभियान पहले दिन सुस्त रहा। खासतौर पर सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण अधिक कम रहा और सरकारी के मुकाबले निजी अस्पताल बाजी मार ले गए। पहले दिन सरकारी अस्पतालों में औसतन 42 से 43 कर्मचारियों ने टीका लिया, जबकि निजी अस्पतालों में औसतन 74 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लेकर कोरोना के खिलाफ सुरक्षा कवच मजबूत किया। हालांकि, टीकाकरण कम होने की एक वजह को-विन एप में तकनीकी खराबी भी मानी जा रही है। इसलिए सोमवार से टीकाकरण की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल, कई अस्पतालों के कर्मचारियों को एप से टीका लगवाने के लिए मैसेज नहीं मिल पाया था। इस वजह से कर्मचारियों को फोन करके बुलाना पड़ा था। इस दौरान अनेक कर्मचारियों ने टीका लेने से मना कर दिया। कर्मचारियों में टीके को लेकर भी थोड़ा संशय की स्थिति है। आरएमएल अस्पताल में रेजिडेंट डाक्टरों के टीका लगाने से मना करने के कारण भी इस अस्पताल में टीकाकरण कम हुआ। दिल्ली में 81 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से 39 केंद्र सरकारी अस्पतालों में व 42 केंद्र निजी अस्पतालों में हैं। सभी केंद्र पर 100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया है। पहले दिन लक्ष्य से 53.20 फीसद (4319) ही टीकाकरण हुआ।
24 सरकारी अस्पतालों में 1027 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया, जबकि 17 निजी अस्पतालों में 1259 कर्मचारियों ने टीके लगवाए। जीबी पंत अस्पताल के नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष लीलाधर रामचंदानी ने कहा कि पहले दिन उन्होंने खुद टीका लिया। दरअसल, एक दिन पहले ही प्रशासन ने टीका लगाने के लिए कर्मचारियों के नाम लिए थे। इससे पहले दिन कुछ कम लोगों को टीका लग पाया।
- सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण के आंकड़े
- एम्स- 93
- आरएमएल- 31
- लोकनायक- 32
- जीबी पंत- 28
- अंबेडकर अस्पताल- 65
- संजय गांधी स्मारक अस्पताल- 35
- भगवान महावीर अस्पताल- 57
- ईएसआइ अस्पताल, रोहिणी- 57
- दीपचंद बंधु अस्पताल- 53
- राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी- 45
- दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट- 46
- जीटीबी- 31
- हेडगेवार- 36
- ईएसआइ अस्पताल झिलमिल- 48
- जगप्रवेश अस्पताल- 25
- एलबीएस- 33
- चाचा नेहरू अस्पताल- 49
- बुराड़ी- 50
- गुरु गोविंद सिंह अस्पताल- 57
- आचार्य भिक्षु- 36
- डीडीयू- 32
- सरदार पटेल अस्पताल- 38
- जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी- 25
- ईएसआइ बसई दारापुर- 25
- निजी अस्पतालगंगाराम अस्पताल- 88
- बीएलके- 80
- अपोलो- 72
- एक्शन कैंसर सेंटर- 78
- एक्शन बालाजी अस्पताल- 58
- महाराजा अग्रसेन अस्पताल- 80
- माता चानन देवी- 80
- पंचशील अस्पताल- 82
- मैक्स पटपड़गंज- 56
- मेट्रो अस्पताल-70
- प्रीत विहार- 70
- इंडियन स्पाइन इंजरी सेंटर- 76
- आकाश अस्पताल- 45
- मैक्स अस्पताल शालीमार बाग- 53
- फोर्टिस अस्पताल शालीमार बाग- 100
- फोर्टिस ओखला- 100
- सरोज अस्पताल- 85
- राजीव गांधी कैंसर अस्पताल, रोहिणी- 56
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो