Move to Jagran APP

Delhi News: गृहमंत्री अमित शाह बोले पुलिस विभाग सेवा का संगठन बनकर उभरे

गृह मंत्री सुबह करीब 12 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचे। यहां आदर्श ऑडिटोरियम में उन्होंने दिल्ली पुलिस के डीसीपी के ऊपर के सभी आला अधिकारियों को करीब तीन घंटे तक संबोधित किया। संबोधन में उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कई मसले पर विस्तार से चर्चा कर अपनी अपेक्षाएं रखीं।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 02:52 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 03:53 PM (IST)
Delhi News: गृहमंत्री अमित शाह बोले पुलिस विभाग सेवा का संगठन बनकर उभरे
दिल्ली पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह।

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पुलिस बल को ऐसा काम करना चाहिए, जिससे समाज में पुलिस का भय खत्म हो जाए। पुलिस विभाग सेवा का संगठन बनकर उभरे। जब समाज में कानून -व्यवस्था की स्थिति ठीक होगी तभी आर्थिक विकास हो सकता है। हर पुलिसकर्मी को आगे बढ़ने और अच्छा से अच्छा करने की भूख होनी चाहिए।

loksabha election banner

गृह मंत्री ने यह बात मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में सभी आला अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। गृह मंत्री सुबह करीब 12 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचे। यहां आदर्श ऑडिटोरियम में उन्होंने दिल्ली पुलिस के डीसीपी के ऊपर के सभी आला अधिकारियों को करीब तीन घंटे तक संबोधित किया। संबोधन में उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कई मसले पर विस्तार से चर्चा कर अपनी अपेक्षाएं रखीं।

सबसे पहले उन्होंने डाटा इन्फॉर्मेशन सेंटर का उदघाटन किया। दिल्ली पुलिस पूरी दिल्ली में 16000 सीसीटीवी कैमरे लगा रही है। केंद्र इसका पैसा देगी। दिल्ली सरकार के भी दिल्ली में काफी सीसीटीवी कैमरे लगे है। उन सभी को इस डाटा सेंटर से जोड़ा जाएगा। इससे कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में बल मिलेगा।

इस अवसर पर उन्होंने कोरोना काल में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों और लापता बच्चो को ढूंढकर परिजनों से मिलवाने का काम करने वाले पुलिसकर्मियों, जिन्हें आयुक्त द्वारा असाधारण कार्य पुरस्कार दिया गया उन्हें मुबारकबाद दिया। गृह मंत्री ने उल्लेखनीय काम करने वाले पुलिसकर्मियों को खूब सराहना की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को रहने के लिए अच्छा घर आदि कई मसले को लेकर सटिस्फैक्शन लेवल साढ़े 19 फीसद ही है। 2022 तक इस लेवल को हर हाल में 40 फीसद तक पहुंचाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों के लिए अच्छा मकान बनवाने के लिए 265 करोड़ देने की बात कही। दिल्ली पुलिस को मिले बजट से भी नरेला और अन्य जगहों पर 650 मकानों का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने उदाहरण पेश करते हुए कहा जब रहने के लिए इंसान को अच्छा घर मिलता है तो वे स्वस्थ मानसिकता से काम भी करते है।

गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस महकमे में सिपाही से लेकर आयुक्त तक सभी को आगे बढ़ने की भूख होनी चाहिए। पुलिस देश की सरकार का अंग है। आजादी के बाद धीरे धीरे बहुत सारे विभाग बना, लेकिन सबसे पहले पुलिस विभाग बना, क्योंकि पुलिस पर समाज में कानून-व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी होती है। जब समाज भय मुक्त होगा तभी विकास होगा और देश कि आर्थिक स्थिति ठीक होगी। इसलिए पुलिस विभाग को सबसे अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.