तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आए मॉर्निग वॉक के लिए निकले लोग, 4 की मौके पर ही मौत; कई घायल
Delhi Accident मरने वालों में तीन एक ही परिवार से हैं। डंपर चालक नशे में था या नहीं? अभी इस बात का पता नहीं चला है। पुलिस चालक का मेडिकल करा रही है। हादसा सुबह करीब सवा पांच बजे नजफगढ़ की फिरनी रोड पर हुआ है।
By Jp YadavEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 11:12 AM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 11:12 AM (IST)
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi accident: नजफगढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने सुबह सुबह सैर पर निकले लोगों को कुचल दिया। डंपर की चपेट में आने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में तीन एक ही परिवार से हैं। डंपर चालक नशे में था या नहीं? अभी इस बात का पता नहीं चला है। पुलिस चालक का मेडिकल करा रही है।
हादसा सुबह करीब सवा पांच बजे नजफगढ़ की फिरनी रोड पर हुआ है। मृतक की पहचान अशोक, इशांत, किरण व जवाहर के रूप में हुई है। अशोक, इशांत व किरण एक ही परिवार से हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें