चीन की कायराना हरकतों से लोगों में आक्रोश
भारत-चीन बॉर्डर पर सोमवार को हुई ¨हसक झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद देश में चीन के प्रति जबरदस्त गुस्सा है।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : ---- डीपी ¨सह ---- - गलवन घाटी में हुई घटना के बाद से पूरा देश परेशान है। चीन को अब मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। इसके बाद ही चीन को सबक मिल सकेगा। भारतीय जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। भारत को अब चीन के साथ हो रही बातचीत बंद कर उन्हें बंदूक से जवाब देने की जरूरत है। ---- राधे श्याम ---- - चीन से आने वाले हर सामान को बंद कर देना चाहिए। इससे चीन को लाखों करोड़ रुपये का नुकसान होगा। क्योंकि, भारत चीन से बड़े स्तर पर सामान खरीदता है। ऐसे में जब सामान लेना बंद हो जाएगा तो चीन का दिमाग अपने आप ठीक हो जाएगा। वहीं, हमने भी चीन के बने सामान का बहिष्कार कर दिया है। --- राजेश कुमार ------ - चीन ने पहले कोरोना वायरस फैलाया था, जिससे पूरा विश्व परेशान है। देश-विदेश में लोग लगातार इस वायरस के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं। चीन ने बॉर्डर पर हमारे जवानों पर कायराना हमला किया है। हमारे 20 जवान शहीद हो गए। भारतीय जवानों ने भी चीन के सैनिकों को सबक सिखाया। --- अमोद कुमार