Delhi Water Supply Crisis: यमुना में फिर बढ़ा अमोनिया का स्तर, दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत
Delhi Water Supply Crisis दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Borad) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के कारण दिल्ली के वजीराबाद चंद्रावल और ओखला जल शोधन संयंत्र प्रभावित रहेगा।
नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। Delhi Water Crisis News: दिल्ली के लाखों लोगों को एक बार फिर पानी की दिक्कत होने वाली है। दरअसल, यमुना नदी में एक बार फिर से अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है, जिस वजह से दिल्ली के कई इलाके में जल आपूर्ति बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Borad) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के कारण वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल शोधन संयंत्र प्रभावित रहेगा, जिससे शुक्रवार को मध्य दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली सहित कई इलाके में जल आपूर्ति बाधित है।
इन इलाकों को भी होगी दिक्कत
सिविल लाइंस हिंदू राव अस्पताल और इसके आसपास के क्षेत्र, कमला नगर, शक्ति नगर व इसके आसपास के क्षेत्र, करोलबाग, पहाड़गंज, एनडीएमसी क्षेत्र, ओल्ड राजेंद्र नगर, न्यू राजेंद्र नगर, ईस्ट पटेल नगर, वेस्ट पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर इंद्रपुरी और इसके आसपास के क्षेत्र, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, अंबेडकर नगर, प्रह्लादपुर और इसके साथ के क्षेत्र, रामलीला मैदान, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, माडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी, छावनी क्षेत्र।
कुछ इलाकों में पानी का दबाव रहेगा कम
इसके अलावा, दक्षिणी दिल्ली के कुछ इलाके में शुक्रवार को पानी आपूर्ति बाधित रहेगी। इन इलाकों में पानी का दबाव कम रहेगा या फिर जल आपूर्ति नहीं होगी। यहां पर बता दें कि कुछ दिनों पूर्व भी यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने की वजह से पूर्वी दिल्ली के कई इलाके में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
शनिवार व रविवार को भी दिक्कत
जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रगति पावर स्टेशन के पास मरम्मत कार्य की वजह से शनिवार शाम और रविवार सुबह दरियागंज, लोकनायक अस्पताल, चिडि़याघर, प्रगति मैदान, काका नगर, सीजीओ कांप्लेक्स, लोधी रोड, निजामुद्दीन, एनडीएसई एक और दो, ग्रेटर कैलाश (साउथ) में पानी आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो