Delhi Violence: जंतर मंतर पर निकाला जा रहा शांति मार्च, हाथों में 'स्कूल क्यों जलाए' लिखे बैनर
Delhi Violence शांति मार्च में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी पहुंचे हैं। इनमें दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके और अब भाजपा नेता कपिल मिश्रा भी शामिल हैं।
By JP YadavEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 11:59 AM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 11:59 AM (IST)
नई दिल्ली, एएनआइ। Delhi Violence: उत्तरी पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर जंतर मंतर पर शांति मार्च निकाला जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं, जिनको हाथों में बैनर भी हैं, जिन पर लिखा है- 'स्कूल क्यों जलाए'। यह शांति मार्च दिल्ली पीस फोरम (Delhi Peace Forum) की ओर से निकाला जा रहा है।
इस शांति मार्च में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी पहुंचे हैं। इनमें दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके और अब भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा भी शिरकत कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें