Move to Jagran APP

Delhi Weather News: दिल्ली-NCR में बारिश के बाद ठंडक में हुआ इजाफा, कपकपाने को मजबूर हुए लोग

Delhi Weather Rain updateदिल्ली एनसीआर में कड़ाके की सर्दी के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार सुबह करीब 4 बजे से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 07:07 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 03:27 PM (IST)
Delhi Weather News: दिल्ली-NCR में बारिश के बाद ठंडक में हुआ इजाफा, कपकपाने को मजबूर हुए लोग
बूंदाबांदी के बीच अपने गंतव्य को जाते हैं लोग।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार सुबह करीब 4 बजे से बारिश हो रही है। बारिश रुक-रुककर अभी भी हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम और रेवाड़ी में गरज के साथ हल्की बारिश हो रही है। इससे पहले करीब एक घंटे तक गरज के साथ झमाझम बारिश हुई।

loksabha election banner

गुरुग्राम में कई जगहों पर ओले  गिरे। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान। इसके अलावा 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। इससे पहले शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली में 1.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन भी आकाश में बादल छाये रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य है। दिल्ली में लोधी रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोदी रोड, पालम, रिज एरिया, आया नगर, जाफरपुर, नजफगढ़ व अक्षरधाम इलाके में हल्की बारिश हुई।

सोमवार को ओले पड़ने की संभावना

चार जनवरी को ओले भी पड़ सकते हैं। चार से छह जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सात जनवरी को मौसम में बदलाव आएगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से उस दिन आकाश साफ रहने और ठंड बढ़ने की संभावना है।

इस वजह से सात जनवरी को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने सकता है। आठ जनवरी से शीत लहर चलेगी और उस दिन न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। उल्लेखनीय है कि एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस था, जो 15 सालों में सबसे कम था।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.