Move to Jagran APP

जागरण प्रभाव: विशेषज्ञों के पैनल ने डेंगू से पांच मौत की पुष्टि, टूटा तीन साल का रिकार्ड

पांच नई मौत में से तीन मृत्यु उत्तरी निगम क्षेत्र इलाके से दर्ज हुई हैं तो दो मृत्यु दक्षिणी निगम क्षेत्र से हुई है। इससे पहले निगम एक महिला की डेंगू से मौत की पुष्टि कर चुका था।इससे अब तक मच्छरजनित बीमारियों से कुल छह मौते रिकार्ड हो गई है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 30 Oct 2021 07:43 PM (IST)Updated: Sat, 30 Oct 2021 08:06 PM (IST)
जागरण प्रभाव: विशेषज्ञों के पैनल ने डेंगू से पांच मौत की पुष्टि, टूटा तीन साल का रिकार्ड
दैनिक जागरण ने उठाया था डेथ आडिट रिपोर्ट कमेटी की बैठक न होने का मुद्दा

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। राजधानी में मच्छरजनित बीमारियां अब जानलेवा होती जा रही है। विशेषज्ञों की कमेटी ने राजधानी में डेंगू से पांच नई मौत की पुष्टि की है। पांच नई मौत में से तीन मृत्यु उत्तरी निगम क्षेत्र इलाके से दर्ज हुई हैं तो दो मृत्यु दक्षिणी निगम क्षेत्र से हुई है। इससे पहले निगम एक 35 वर्षीय महिला की डेंगू से मौत की पुष्टि कर चुका था। इससे अब तक मच्छरजनित बीमारियों से कुल छह मौतें रिकार्ड हो गई है। इससे डेंगू से होने वाली मौत में तीन साल का रिकार्ड टूट गया है। इससे पूर्व सर्वाधिक मृ्त्यु वर्ष 2016 और 2017 में दर्ज हुई थी। इन वर्षों में 10-10 मरीजों की मृत्यु रिकार्ड की गई थी।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि दैनिक जागरण ने इस मुद्दें को 26 अक्टूबर के संस्करण में उठाया था। इसमें स्थानीय निकायों द्वारा डेंगू के सही आंकड़े प्रस्तुत न करने का पर्दाफाश किया था। इसके साथ ही यह बताया था कि कैसे मच्छरजनित बीमारियों से हो रही मृत्यु की पुष्टि के लिए विशेषज्ञों की बनी डेथ आडिट रिपोर्ट कमेटी की बैठक नहीं हुई है। दैनिक जागरण की खबर के बाद प्रशासन ने हरकत में आते हुए शुक्रवार को विशेषज्ञों की समिति की बैठक बुलाकर दर्ज हुई मौत की पुष्टि कर दी है।

निगम के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार विशेषज्ञों की कमेटी के पास मच्छरजनित बीमारियों को लेकर 34 मृत्यु होने की जानकारी आई थी। इसमें आठ मरीजों की मृत्यु अपोलो अस्पताल से थी तो वहीं 11 मरीजों की मृत्यु सफदरजंग अस्पताल से थी। बाकि 15 मृत्यु अलग-अलग अस्पतालों से थी। इसमें 13 की मृत्यु डेंगू से होने की पुष्टि हुई थी। बाकि मरीजों की मृत्यु के अन्य कारण थे। 13 मरीजों में छह मरीज दिल्ली के निवासी थे। बाकि मरीज दूसरे राज्यों से थे। छह में से एक 35 वर्षीय महिला की डेंगू से मृत्यु की पुष्टि कर चुका था। ऐसे में पांच नई मृत्यु की संख्या जुड़ गई है। यह सभी मृत्यु जुलाई से लेकर अक्टूबर माह के बीच में दर्ज हुई हैं।

मालूम हो कि बीते 23 अक्टूबर तक राजधानी में डेंगू के मरीजों की संख्या ने एक हजार का आंकड़ा पार कर दिया था। अब तक डेंगू के राजधानी में 1006 तो मलेरिया के 154 और चिकनगुनिया के 73 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। अगामी सोमवार को जारी होने वाली रिपोर्ट में कुल मरीजों का आंकड़ा 1500 पार हो सकता है।

बीते वर्षों में डेंगू से मृत्यु के आंकड़ें

वर्ष- डेंगू से मृत्यु

  • 2016-10
  • 2017-10
  • 2018-4
  • 2019-2
  • 2020-1
  • 2021-6

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.