Move to Jagran APP

Delhi Metro News: दिल्ली और केंद्र सरकार के इस फैसले से बढ़ेगी मेट्रो के चौथे फेज के निर्माण की रफ्तार

Delhi Metro Phase 4 डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह का कार्यकाल पिछले वर्ष दिसंबर में पूरा हो गया था लेकिन 15 मार्च तक सेवा विस्तार दिया गया था। अब दिल्ली सरकार ने मंगू सिंह को ही आगामी 30 सितंबर तक इस पद पर बनाए रखने का फैसला किया है।

By Jp YadavEdited By: Published: Thu, 25 Mar 2021 07:42 AM (IST)Updated: Thu, 25 Mar 2021 07:42 AM (IST)
Delhi Metro News: दिल्ली और केंद्र सरकार के इस फैसले से बढ़ेगी मेट्रो के चौथे फेज के निर्माण की रफ्तार
डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह का कार्यकाल बढ़ाया गया।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के चौथे फेज के तहत होने वाले निर्माण कार्य को गति मिलना तय हो गया है। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह के कार्यकाल को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। उनका कार्यकाल इसी माह 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। दिल्ली सरकार ने कुछ दिन पहले उनका कार्यकाल बढ़ाने के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रलय से अनुमति मांगी थी। मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद सिंह के कार्यकाल में बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक की नियुक्ति दिल्ली सरकार द्वारा केंद्र की सहमति से की जाती है। दिल्ली मेट्रो के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सिंह के कार्यकाल में दिसंबर 2016 में पहली बढ़ोतरी दी गई। इसके बाद दिसंबर 2020 में दूसरी बार कार्यकाल बढ़ाया गया है। माना जा रहा है कि डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह के नेतृत्व में अब तेजी से मेट्रो के चौथ फेज का काम होगा।

loksabha election banner

यहां पर बता दें कि डीएमआरसी का एमडी रहने के दौरान मंगू सिंह के नाम कई उपलब्धियां हैं। 2011 में ई.श्रीधरन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद मंगू सिंह को ये जिम्मेदारी दी गई थी। एक दशक के दौरान दिल्ली मेट्रो ने इतिहास रचते हुए कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आने वाले एक-दो साल के भीतर दिल्ली मेट्रो दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सेवा बन जाएगी। ऐसे दिल्ली मेट्रो के चौथे फेज का काम पूरा होते ही हो जाएगा।

यह भी जानें

  • डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह का कार्यकाल पिछले वर्ष दिसंबर में पूरा हो गया था, लेकिन 15 मार्च तक सेवा विस्तार दिया गया था।
  • अब दिल्ली सरकार ने मंगू सिंह को ही आगामी 30 सितंबर तक इस पद पर बनाए रखने का फैसला किया है।
  • दिल्ली सरकार की ओर से ट्रांसपोर्ट विभाग के डिप्टी कमिश्नर ने इस बारे में मंत्रालय को पत्र भेजा गया था।
  • 2011 में ई.श्रीधरन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद मंगू सिंह को ये जिम्मेदारी दी गई थी।
  •   दिल्ली मेट्रो का प्रबंध निदेशक दिल्ली सरकार का नॉमिनी होता है।  

Lockdown in Delhi ! दिल्ली में लॉकडाउन लगाने को लेकर कोई भ्रम है तो जरूर पढ़ें यह खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.