Move to Jagran APP

केवल हो रही है घोषणा 15 साल में पूरी नहीं की योजना: विकास गोयल

गोयल ने कहा कि 15 वर्ष के शासन में भाजपा केवल घोषणाएं करती हुई नजर आई अभी तक योजनाएं पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा माडल टाउन से लेकर मिंटो ब्रिज और आजादपुर के पुर्नविकास की योजनाएं केवल कागजी साबित हुई है।

By Nihal SinghEdited By: Prateek KumarPublished: Wed, 19 Jan 2022 06:05 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 06:05 PM (IST)
केवल हो रही है घोषणा 15 साल में पूरी नहीं की योजना: विकास गोयल
सदन में बजट चर्चा में नेता प्रतिपक्ष ने लिया भाग, लगाए अनियमितता के आरोप।

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगीराम जैन द्वारा सदन में प्रस्तुत किए गए बजट पर नेता प्रतिपक्ष विकास गोयल ने सत्तारूढ़ भाजपा का घेराव किया है। गोयल ने कहा कि 15 वर्ष के शासन में भाजपा केवल घोषणाएं करती हुई नजर आई अभी तक योजनाएं पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा माडल टाउन से लेकर मिंटो ब्रिज और आजादपुर के पुर्नविकास की योजनाएं केवल कागजी साबित हुई है। हर बजट में इसका स्वप्न सत्तापक्ष द्वारा दिखाया जाता है जबकि सच्चाई है कि इनमें काम करने में सत्तापक्ष विफल रहा है।

loksabha election banner

सदन में वर्ष 2021 के संशोधित अनुमान और वर्ष 2022-23 के बजट अनुमान पर बात रखते हुए नेता प्रतिपक्ष विकास गोयल ने भलस्वा लैंडफिल साइट पर कूड़े के निष्पादन के लिए ₹306 प्रति मीटर की दर से दिए गए ठेके में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को नियमित किए जाने तथा उनको समय से वेतन तथा सारे बकाया राशि का भुगतान किए जाने की मांग की।

गोयल ने कहा कि कोरोना काल में ड्यूटी करते हुए मृतक सफाई कर्मचारियों और अन्य विभागों के कर्मचारियों के आश्रितों को एक एक नौकरी तथा उन्हें आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। साथ ही 50 वर्ग मीटर तक की रिहायशी संपत्तियों को संपत्ति कर से छूट दिए जाने सत्तापक्ष की घोषणा को लागू करने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष न कहा कि संपत्तिकर विभाग की रिहायशी संपत्तियों की पार्किंग का कर निर्धारण करने के लिए 0.5 फैक्टर लगाया जाए जिससे दिल्ली में पार्किंग की समस्या के निदान में लोगों का सहयोग मिल सके। डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स को नियमित करने के सा कर्मचारियों की सेवा विस्तार करने में एक दिन का ब्रेक जाने को गलत ठहराया।  इसके साथ ही निगम की संपत्तियों को बेचने का विरोध किया।

दक्षिणी निगम ने वसूला जाए किराया

नेता प्रतिपक्ष ने अपने बजट भाषण में दक्षिणी निगम से सिविक सेंटर के उपयोग के तौर पर 2478 करोड़ रुपये का किराया वसूलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर यह राशि मिल जाती है तो निगम को आर्थिक संकट से निकलने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि सिविक सेंटर में दक्षिणी निगम का मुख्यालय भी चलता है। जबकि दक्षिणी निगम का स्थायी मुख्यालय इंद्रप्रस्थ मेट्रो के पास बनना लंबित है।

केंद्र सरकार से लाए फंड

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता व नेता प्रतिपक्ष विकास गोयल ने कहा कि 2017 के चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में केंद्र से सीधे फंड लाने की बात कही थी तो वह फंड लेकर आए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार निगमों के लिए जितना फंड देती है वह दिल्ली सरकार को न देकर नगर निगमों को दे। हमें कोई आपत्ति नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष का बजट राजनीति से प्रेरित था। उन्होंने निगम के कर्मियों के वेतन का फंड जो दिल्ली सरकार पर लंबित है उसकी चर्चा नहीं की। विकास कार्य कैसे हो ऐसा सुझाव विपक्ष की ओर से आना चाहिए था, लेकिन विपक्ष राजनीतिक आरोप लगाकार निगम को बदनाम करना चाहता है।

जोगीराम जैन, अध्यक्ष, स्थायी समिति, उत्तरी निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.