Move to Jagran APP

शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर कुमार विश्वास और राकेश टिकैत ने कुछ इस अंदाज में किया याद, आप भी देखें

देश के जाने-माने लोग इस दिन शहीद भगत सिंह को याद करते हैं। देश की आजादी में अहम योगदान निभाने वाले महान क्रांतिकारी शहीद सरदार भगत सिंह का यूपी के सहारनपुर से भी पुराना नाता है। उनके भतीजे और उनका परिवार सहारनपुर की प्रद्युम्न नगर कालोनी में रहता है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 12:55 PM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 12:55 PM (IST)
शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर कुमार विश्वास और राकेश टिकैत ने कुछ इस अंदाज में किया याद, आप भी देखें
देश के जाने-माने लोग इस दिन शहीद भगत सिंह को याद करते हैं।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। आज शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस है। इस मौके पर देश भर में तमाम तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। देश के जाने-माने लोग इस दिन शहीद भगत सिंह को याद करते हैं। देश की आजादी में अहम योगदान निभाने वाले महान क्रांतिकारी शहीद सरदार भगत सिंह का यूपी के सहारनपुर से भी पुराना नाता है। आज भी उनके भतीजे और उनका परिवार सहारनपुर की प्रद्युम्न नगर कालोनी में रहता है।

loksabha election banner

देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास ने भी शहीद भगत सिंह को अपने ही अंदाज में याद किया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर फेसबुक पेज के एक लिंक के साथ लिखा है कि शेरे हिन्दुस्तान, क्रांति-कुल-कन्हैया, हमारे प्यार, शौर्य-सार ! जन्म दिन पर आकाश भर सलाम हमारे सुपर हीरो ! एक करतार सिंह सरावा की कुर्बानी से एक भगत सिंह पैदा हुआ और एक आप की कुर्बानी से जन्म-जन्मान्तर भगत सिंह पैदा होगें ! इंक़लाब ज़िंदाबाद

इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी शहीद भगत सिंह को याद किया और उनके जन्मदिन पर नमन किया, उन्होंने शहीद भगत सिंह की फोटो हाथ में लेकर ट्विटर पर उनको नमन करते हुए पोस्ट डाली है।

सहारनपुर में शहीद भगत सिंह के परिवार के मुखिया पुरानी बातों को याद करते हुए बताते हैं कि जब भगत सिंह मां के गर्भ में थे, उसी समय भगत सिंह के पिता और चाचा को अंग्रेजी हुकुमत ने गिरफ्तार कर लिया था और जिस दिन भगत सिंह पैदा हुए, उसी दिन पिता और चाचा जेल से रिहा होकर घर आए थे, इसी के बाद पिता और चाचा ने मिलकर बच्चे का नाम भगत सिंह रखा था। एक और खास बात ये है कि भगत सिंह के जन्मदिन पर सहारनपुर में रह रहा उनका पूरा परिवार गरीबों को भोजन कराता है और कपड़े बांटता है। भगत सिंह का जन्म लाहौर के लायलपुर में 28 सितंबर 1907 को हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.