Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे दिल्ली पुलिस के जवान, देखिए पूरी लिस्ट

26 जनवरी यानी गणतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली पुलिस के वीर जवानों को सम्मानित किया जाएगा। मंगलवार को दिल्ली पुलिस के 49 जवानों की सूची जारी की गई हैं जिन्हें गैलेंट्री अवार्ड से पुरस्कृत किया जाएगा। यहां सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

By Pradeep ChauhanEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 01:45 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 01:45 PM (IST)
गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे दिल्ली पुलिस के जवान, देखिए पूरी लिस्ट
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के तीन अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

नई दिल्ली [राकेश कुमार सिंह]। 26 जनवरी यानी गणतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली पुलिस के वीर जवानों को सम्मानित किया जाएगा। मंगलवार को दिल्ली पुलिस के 49 जवानों की सूची जारी की गई हैं, जिन्हें गैलेंट्री अवार्ड से पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दरअसल देश की सुरक्षा में अदम्य साहस का प्रदर्शन कर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

loksabha election banner

ये होंगे गैलेंट्री अवार्ड से पुरस्कृत

जानकारी के मुताबिक 49 जवानों की सूची जारी की गई हैं। इनमें छत्तीसगढ़ से रामेश्वर देशमुख, सन्नू हेमला, निरंजन, कामलोचन कश्यप, सुरेश लाखरा, जितेंद्र कुमार शानू, अजय कुमार सिन्हा, शील आदित्य सिंह, संजय पोटम, जय वीरेश यादव आदि हैं। जबकि दिल्ली से संजीव कुमार यादव, जसवीर सिंह, रवि तुषार हैं और जम्मू-कश्मीर में ऐजाज अहमद, साबिर अहमद, मोहम्मद यासिर, इम्तियाज अहमद, आदिल राशिद, साबिर, आसिफ इकबाल कुरैशी समेत करीब 49 जवानों को चुना गया है।

संजीव यादव नौवीं बार होंगे सम्मानित

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के तीन अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। जिन तीन अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा, उनमें डीसीपी संजीव कुमार यादव, एसीपी जसवीर सिंह व एसआई रवि तुषार शामिल हैं। संजीव यादव को नौवी बार इस पदक से सम्मानित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.