Move to Jagran APP

Delhi: कंटेनमेंट जोन में मरीजों की संख्या हुई दोगुनी, मुख्य सचिव ने डीएम को दिए निर्देश

दिल्ली सरकार की दो दिन पहले तैयार की गई एक एक रिपोर्ट के अनुसार सभी 11 जिलों को मिलाकर 39431 कोरोना मरीज थे। जिसमें से 12408 मरीज 3754 कंटेनमेंट जोन में थे। जबकि 27023 कंटेनमेंट जोन से बाहर थे।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 08 Nov 2020 09:08 PM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2020 09:08 PM (IST)
Delhi: कंटेनमेंट जोन में मरीजों की संख्या हुई दोगुनी, मुख्य सचिव ने डीएम को दिए निर्देश
अन्य जिलों में यह बढ़ाेत्तरी इतनी नहीं रही है।

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए बनाए गए कंटेनमेंट जाेन में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिल्ली के दो जिले ऐसे हैं जिनमें पिछले 20 दिनों में कंटेनमेंट जोन में मरीजों की संख्या दोगुनी हाे गई है। इसमें दक्षिण पश्चिमी और दक्षिण पूर्वी जिले शामिल हैं। दिल्ली के हालात को देखते हुए मुख्य सचिव ने एक बार फिर सभी डीएम को कंटेनमेंट जोन को लेकर और गंभीरता से काम करने के लिए कहा है।

loksabha election banner

दिल्ली सरकार की दो दिन पहले तैयार की गई एक एक रिपोर्ट के अनुसार सभी 11 जिलों को मिलाकर 39431 कोरोना मरीज थे। जिसमें से 12408 मरीज 3754 कंटेनमेंट जोन में थे। जबकि 27023 कंटेनमेंट जोन से बाहर थे। इससे पहले 18 अक्टूबर के आंकड़ों का अध्ययन करें तो उस दिन 7401 मरीज कंटेनमेंट जोन में थे। उस दिन इसमें दक्षिण पश्चिमी जिला में 864 मरीज कंटेनमेंट जोन में थे, जो बढ़कर अब 1781 हो गए हैं। यानी दो गुने से अधिक हो गए हैं। वहीं दक्षिण पूर्वी जिले में उन दिन के 828 से बढ़कर 1691 हो गए हैं। अन्य जिलों में यह बढ़ाेत्तरी इतनी नहीं रही है।

किस जिला की क्या है स्थिति

जिला     18 अक्टूबर       6 नवंबर

मध्य            557            887

पूर्वी             625          1185

नई दिल्ली     590           782

उत्तरी           423           765

उत्तर पूर्वी         73          205

उत्तर पश्चिमी 1053         1361

शाहदरा        482            697

दक्षिणी          888           1420

दक्षिण पूर्वी      828          1691

दक्षिण पश्चिमी   864         1781

पश्चिमी            1018        1634

कुल                7401      12408  

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.