कांग्रेस की छात्र इकाई पर भी फूटा #MeToo का बम, NSUI अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
मूलरूप से जम्मू-कश्मीर के रहने वाले फिरोज खान पर छत्तीसगढ़ की एक लड़की ने कुछ महीने पहले यौन शोषण का आरोप लगाया था।
नई दिल्ली (जेएनएन)। #MeToo का बम कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के अध्यक्ष फिरोज खान पर भी फूटा है। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर संगठन से जुड़ी एक लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।
समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, फिरोज खान ने सोमवार को अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
गौरतलब है कि मूलरूप से जम्मू-कश्मीर के रहने वाले फिरोज खान पर छत्तीसगढ़ की एक लड़की ने कुछ महीने पहले यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्टी ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। बताया जा रहा है कि समिति ने रिपोर्ट तैयार कर ली थी और जल्द ही सौंपने वाली थी।
वहीं, फिरोज खान ने कहा है कि उन पर लगे आरोप गलत हैं। वे अदालत जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की छवि की खातिर इस्तीफा दिया है।
यह भी पढ़ेंः दिल दहला देगी इस लड़की की कहानी, दिल्ली से मुंबई तक नोचते रहे दरिंदे