Delhi: अब ऑनलाइन मिली शिकायत व समस्याओं का भी निवारण करेगी पुलिस
दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि सोशल मीडिया सेल गत एक महीने से कार्य कर रहा है। धीरे-धीरे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ऑनलाइन दी गई शिकायतों का जवाब दिया जाए।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। ऑनलाइन मीडिया के प्रयोग का वर्तमान में प्रचलन खासा बढ़ गया है। कई लोग सीधे अपनी समस्या और शिकायतों को ऑनलाइन मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने अलग से सोशल मीडिया सेल बनाया है। लिहाजा अब ऑन लाइन मिली शिकायत व समस्याओं का भी पुलिस निवारण करेगी। वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में इसका काम होगा।
दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि सोशल मीडिया सेल गत एक महीने से कार्य कर रहा है। धीरे-धीरे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ऑनलाइन दी गई शिकायतों का जवाब दिया जाए और उसपर कार्रवाई हो। ऐसा करने से पुलिस के प्रदर्शन में सुधार भी होगा। दरअसल दिल्ली पुलिस नागरिकों को अच्छी सेवा देने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस का टि्वटर, इंस्टाग्राम व फेसबुक इत्यादि ऑनलाइन मीडिया पर अपना अकाउंट है। उसपर पुलिस जहां अपनी बात साझा करती है। वहीं, बड़ी संख्या में लोग भी तमाम तरह की दिक्कतों को उसपर पोस्ट करते रहते हैं। सोशल मीडिया सेल के माध्यम से लोगों को सहुलियत होगी।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो