Move to Jagran APP

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर गति सीमा नहीं होगी कम, 120 KMPH की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन

दोपहिया वाहन समेत सुरक्षा व दुर्घटना रोकने के उपायों को लेकर शुक्रवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रलय में अहम बैठक आयोजित की गई थी।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 07:45 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 07:45 AM (IST)
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर गति सीमा नहीं होगी कम, 120 KMPH की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर गति सीमा नहीं होगी कम, 120 KMPH की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन

नोएडा (जेएनएन)। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर गति सीमा को कम नहीं किया जाएगा। इस पर गति सीमा 120 किलोमीटर तय की गई है। भविष्य में इसे और बढ़ाया जा सकता है। बैठक में दो पहिया वाहन को इस पर दौड़ाने की अनुमति की उम्मीद थी। दोपहिया वाहन समेत सुरक्षा व दुर्घटना रोकने के उपायों को लेकर शुक्रवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में अहम बैठक आयोजित की गई थी।

loksabha election banner

इस बैठक में ईस्टर्न पेरीफेरल से संबंधित सभी जिलों के एसपी, एसएसपी व जिलाधिकारी शामिल हुए थे। बैठक में दो पहिया वाहनों को इस एक्सप्रेस-वे पर आवागमन को प्रतिबंधित श्रेणी में रखा है। हालांकि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के पदाधिकारियों ने इस बैठक के मिनिट्स न मिलने के कारण स्पष्ट रूप से जानकारी देने में असमर्थता जताई है।

वहीं, एनएचएआइ के सूत्रों ने बताया कि बैठक में अब तक हुई दुर्घटनाओं के बारे में विस्तृत रिपोर्ट पर विचार किया गया। इसमें अधिकांश दुर्घटना रात के डेढ़ बजे से सुबह चार बजे के बीच हुई है। अधिकांश दुघर्टनाएं चालक को नींद आने या गाड़ी खराब होने के कारण हुई है, इसलिए गति सीमा से छेड़छाड़ नहीं की जा रही है।

तैयार होगा स्लिप रोड, लगेंगे बोर्ड

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना रोकने के लिए जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। चालकों को गति पर नियंत्रण रखने की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा गाड़ी खराब होने या नींद आने पर लेन नंबर पर तीन का उपयोग करने की सलाह दी जाएगी। इस लेन को लेकर जगह-जगह बोर्ड लगाए जाएंगे।

चेक पोस्ट होंगे विकसित

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना रोकने के लिए अस्थाई चेक पोस्ट भी बनाए जाएंगे। यहां वाहन चालकों को गति व नींद से होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जाएगा। चेक पोस्ट से चोरी की घटनाओं में भी कमी आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.