Move to Jagran APP

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर निर्भया को किया याद, महिला सुरक्षा पर कहीं ये बातें

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर निर्भया कांड को याद करते हुए कहा कि निर्भया को अपने जेहन में याद रखने के लिए सिर्फ एक काम करना होगा वह है महिलाओं की सुरक्षा।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 11:27 AM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 12:43 PM (IST)
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर निर्भया को किया याद, महिला सुरक्षा पर कहीं ये बातें
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर निर्भया को किया याद, महिला सुरक्षा पर कहीं ये बातें

नई दिल्‍ली, जेएनएन। छह साल पहले आज के ही दिन 16 दिसबंर, 2012 को एक जधन्‍य और सबसे खराब अपराध हुआ था। यह कहना है दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर निर्भया कांड को याद करते हुए कहा कि निर्भया को अपने जेहन में याद रखने के लिए सिर्फ एक काम करना होगा वह है महिलाओं की सुरक्षा। उन्‍होंने महिला सुरक्षा के लिए एक मजबूत संघर्ष सुनिश्चित करने की बात की। इस रास्‍ते में जितनी भी रुकावटे हो उसके बावजूद हमें इसे हासिल करना होगा।

loksabha election banner

बता दें कि आज से छह साल पहले ही दिल्‍ली की सड़कों पर इंसानियत शर्मसार हुई थी। दरिंदों ने एक चार्टर्ड बस में 23 वर्षीया फीजियोथेरेपिस्ट के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी थी। इस घटना में पांच युवक शामिल थे। इस सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया था। इस घटना से विश्व स्तर पर देश की राजधानी दिल्ली की छवि खराब हुई थी।

कैसे हुई थी घटना
16 दिसंबर, 2012 की रात निर्भया अपने दोस्त के साथ मुनिरका के बस स्‍टॉप पर खड़ी थी। इस दौरान वहां एक बस वहां आकर रुकी। वह अपने एक दोस्त के साथ द्वारका जाने के लिए बस में चढ़ गई। उस बस में पहले से ड्राइवर समेत छह लोग मौजूद थे। बस के चलते ही सभी आरोपियों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। छेड़छाड़ का उसके दोस्‍त ने विरोध किया। विरोध करने पर इन आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया और घिनौने काम को अंजाम कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.