Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट को मिले 9 नए जज, संख्या बढ़कर हुई 44
Delhi High Court News दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने नवनियुक्त नौ नए न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई। अब दिल्ली हाई कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। सभी को 13 मई को दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने नवनियुक्त नौ नए न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई। अब दिल्ली हाई कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है।
सभी को 13 मई दिन शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इस संबंध में कानून मंत्रालय के तहत आने वाले न्याय विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर जानकारी दी गई थी।
अधिसूचना के अनुसार तारा वितास्ता गंजू, मिनी पुष्करण, विकास महाजन, तुषार राव गेडेला, मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा, सचिन दत्ता, अमित महाजन, गौरांग कंठ और सौरभ बनर्जी को उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
वहीं वरिष्ठता का क्रम कार्यलयों में कार्यभार संभालने की तारीख के अनुसार तय होगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है।
नए जजों के नाम-
तारा वितास्ता गंजू
मिनी पुष्करण
विकास महाजन
तुषार राव गेडेला
मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा
सचिन दत्ता
अमित महाजन
गौरांग कंठ
सौरभ बनर्जी