Move to Jagran APP

नई आबकारी नीति के खिलाफ जनआंदोलन करेगी भारतीय जनता पार्टी

नई आबकारी नीति के विरोध में लगभग एक लाख हस्ताक्षर वाले पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री को भेजने की तैयारी है इसकी शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने की। इसके साथ ही पार्कों से लेकर धार्मिक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

By Prateek KumarEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 08:18 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 08:18 PM (IST)
नई आबकारी नीति के खिलाफ जनआंदोलन करेगी भारतीय जनता पार्टी
हस्ताक्षर अभियान से शुरुआत, मुख्यमंत्री को भेजे जाएंगे एक लाख पोस्टकार्ड।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा जनजागरण अभियान चलाएगी। सबसे पहले हस्ताक्षर अभियान चलेगा। नई आबकारी नीति के विरोध में लगभग एक लाख हस्ताक्षर वाले पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री को भेजने की तैयारी है, इसकी शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने की। इसके साथ ही पार्कों से लेकर धार्मिक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। महिलाओं और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के सदस्यों का समर्थन हासिल करने पर ज्यादा जोर होगा।

loksabha election banner

अभियान के लिए बनाई समिति

इंटरनेट मीडिया पर भी अभियान चलेगा। नशाबंदी के विरोध में वीडियो प्रतियोगिता आयोजित होगी और जीतने वाले को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। अभियान को आगे बढ़ाने के लिए एक समिति भी बनाई गई है। उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह समिति के सदस्य होंगे।

इंटरनेट मीडिया पर आयोजित होगी प्रतियोगिता

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मई अंत तक नई शराब आबकारी नीति के विरोध प्रदर्शन को को दिल्ली के हर कोने में लेकर जाने की तैयारी है। सेवा बस्तियों व निम्न आय वर्ग की काॅलोनियों में यह आंदोलन चलेगा। इसके अतिरिक्त आम लोगों के शराब विरोधी बयान वाले वीडियो बना कर इंटरनेट मीडिया में डाले जाएंगे। सोमवार अप्रैल को महिला मोर्चा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास पर नई शराब आबकारी नीति की प्रतियां जलाएंगी।

जीतने वाले को मिलेगा एक लाख

उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल से 22 मई तक दिल्ली के 70 बड़े पार्कों में शराब नीति विरोधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के बाद 15 अप्रैल को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के सेवा बस्तियों में जन अभियान चलाया जाएगा। 16 अप्रैल को दिल्ली सरकार के सभी मंत्रियों के निवास पर भाजपा के सभी मोर्चों के कार्यकर्ता नई आबकारी नीति की प्रतियां जलाएंगे। विधायकों के घरों के बाहर भी यह अभियान चलेगा।

नई शराब नीति के विरूद्ध लोक हस्ताक्षर अभियान चलेगा

21 अप्रैल को रामनवमी के दिन दिल्ली के सभी 13750 बूथों पर पार्टी कार्यकर्ता नई शराब नीति के विरूद्ध लोक हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। 26 अप्रैल को किसानों के बीच अभियान चलेगा। 27 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन कनाट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर में नई आबकारी नीति को वापस लेने की सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ आरती होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.