Move to Jagran APP

दिल्ली में LG के अधिकारों को बढ़ाने वाला बिल लोकसभा से पास, केजरीवाल ने बताया जनता का अपमान

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2021 सोमवार को लोकसभा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कड़े विरोध के बीच पारित किया गया कर दिया गया। विरोध करने वाली कांग्रेस और आप ने इसे कानून को असंवैधानिक बताया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 07:40 PM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 07:52 PM (IST)
दिल्ली में LG के अधिकारों को बढ़ाने वाला बिल लोकसभा से पास, केजरीवाल ने बताया जनता का अपमान
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस दिल्ली की जनता का अपमान बताया।

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली के उपराज्यपाल की शक्तियों का बढ़ाने वाले विधेयक सोमवार को लोकसभा से पास हो गया है। अब यह विधेयक राज्यसभा में पास होने के लिए लाया जाएगा। इस विधेयक के लोकसभा से पास होने के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आयी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे दिल्ली की जनता का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि यह बिल दिल्ली की चुनी हुई सरकार के खिलाफ है।

loksabha election banner

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2021, सोमवार को लोकसभा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कड़े विरोध के बीच पारित किया गया कर दिया गया। विरोध करने वाली कांग्रेस और आप ने इसे असंवैधानिक बताया। बता दें कि लोकसभा में आम आदमी पार्टी के मात्र एक सदस्य हैं। लोकसभा चुनाव में पंजाब से आम आदमी पार्टी के भगवंत मान को जीत मिली थी। जबकि दिल्ली की सभी सीटों पर आप की हार हुई थी। 

दरअसल, यह विधेयक दिल्ली सरकार के लिए किसी भी कार्यकारी कार्रवाई से पहले एलजी की राय लेना अनिवार्य बनाता है। इसलिए केजरीवाल सरकार और आम आदमी पार्टी इसका कड़ा विरोध कर रही है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि यह कानून प्रभावी होने के बाद उन लोगों की शक्तियां छीन लेगा जिन्होंने वोट देकर सरकार बनाई है। यानी हर काम के लिए एलजी की इजाजत लेनी होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.