Move to Jagran APP

Delhi Weather ALERT! मार्च में दिल्ली में लू चली, जानिये- अप्रैल में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi Weather ALERT! भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो दिन ऐसी ही हवा चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी और अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

By Jp YadavEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 08:12 AM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 08:58 AM (IST)
Delhi Weather ALERT!  मार्च में दिल्ली में लू चली, जानिये- अप्रैल में कैसा रहेगा मौसम का हाल
अगले दो दिन ऐसी ही गर्म हवा चलने की संभावना है।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Delhi Weather ALERT!  मार्च में दिल्ली में लू चली। इस वजह से होली के दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो वर्ष 1945 के बाद सर्वाधिक है, इसलिए मार्च की गर्मी ने 76 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया। स्काईमेट वेदर के विज्ञानी महेश पलावत (Skymet Weather Scientist Mahesh Palawat) ने कहा कि राजस्थान की ओर से गर्म हवा आने के कारण होली के दिन तापमान में बढ़ोतरी हुई। राजस्थान में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया था, लेकिन अब हवा की दिशा बदली है। इस वजह से तापमान में कमी आई है। मंगलवार को तापमान में थोड़ी कमी तो आई ,लेकिन धूल भरी तेज गर्म हवा से ज्यादा राहत महसूस नहीं हुई।

loksabha election banner

वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले दो दिन ऐसी ही हवा चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी और अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार दो से पांच अप्रैल के बीच मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, इसलिए एक दिन की लू के बाद फिलहाल थोड़ी राहत रहेगी। वहीं, बताया जा रहा है कि अप्रैल के पहले सप्ताह के बाद न्यूनतम और अधिकतम दोनों तरह के तापमान में इजाफा होना शुरू हो जाएगा। इसके साथ 15 अप्रैल से पहले ही एसी और कूलर चलने लगेंगे।

स्काईमेट वेदर के अनुसार अप्रैल के दूसरे सप्ताह में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च 1945 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मार्च में अब तक सबसे अधिक है। इसके बाद इस बार 29 मार्च को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस व पीतमपुरा में 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 29 मार्च 1973 को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस था, जो मार्च में तीसरा सबसे गर्म दिन है।

हाल के वर्षों में मार्च में अधिकतम औसत तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस से 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा है, लेकिन 31 मार्च 2019 को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है, लेकिन स्पो‌र्ट्स काम्प्लेक्स के पास अधिकतम तापमान सबसे अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहां न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.