Move to Jagran APP

दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आफत की शुरुआत, गिरा तापमान; 14 सालों में सबसे ठंडी रही शुक्रवार की सुबह

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक शुकवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 2011 से लेकर अभी तक नवंबर माह का यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 11:06 AM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 11:12 AM (IST)
दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आफत की शुरुआत, गिरा तापमान; 14 सालों में सबसे ठंडी रही शुक्रवार की सुबह
अब न्यूनतम तापमान के साथ साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट सिंगल आने के आसार हैं।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Delhi Weather Forecast News Update: पिछले साल दिसंबर महीने में 119 सालों को रिकॉर्ड तोड़ने वाली ठंड ने इस बार भी अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दरअसल, दिल्ली में ठंड इस बार नित नए रिकॉर्ड बना रही है। अक्टूबर की ठंड ने 58 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा तो अब नवंबर में आए दिन पिछले 14 सालों का रिकॉर्ड टूट रहा है। इस माह के 20 दिनों में ही ऐसी अनेक सुबह दर्ज हो चुकी हैं जो 2010 के बाद से सबसे ठंडी सुबह रहीं। अब न्यूनतम तापमान के साथ साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट सिंगल आने के आसार हैं।

loksabha election banner

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, शुकवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 2011 से लेकर अभी तक नवंबर माह का यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है। मालूम ही कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। यानी नवंबर में हर रोज ठंड नया रिकॉर्ड बना रही है। पहले जो ठंड दिसंबर में पड़ा करती थी, इस साल दिल्ली वाली नवंबर में ही महसूस कर रहे हैं।

वहीं, स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत (Skymet Weather chief meteorologist Mahesh Palawat) ने बताया इतना कम न्यूनतम तापमान जाने और ठंड बढ़ने की मुख्य रूप से 2 वजह हैं। पहली यह है कि इन दिनों मौसम और आसमान दोनों साफ चल रहा है। आसमान में बादल बिल्कुल नहीं हैं। इस तरह के मौसम में गर्मी और सर्दी दोनों तेजी से बढ़ते हैं। वहीं, दूसरी वजह यह कि हवा इस समय शांत यानि गतिहीन है। इससे सुबह धुंध भी बढ़ रही है। जल्द ही कुहासा भी पड़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 और 8 डिग्री रहने की संभावना है, लेकिन आने वाले दिनों शीत लहर भी दिल्ली-एनसीआर में शुरू हो सकती है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.