सिख श्रद्धालुओं का नगर कीर्तन दिल्ली से पाकिस्तान के ननकाना साहिब के लिए रवाना
श्री गुरू नानक देव जी की 550वीं जयंती समारोह में भाग लेने के लिए सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था पाकिस्तान के ननकाना साहिब के लिए रवाना हो गया है।
नई दिल्ली, एएनआइ। श्री गुरू नानक देव जी की 550वीं जयंती समारोह में भाग लेने के लिए सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था (नगर कीर्तन) दिल्ली से पाकिस्तान के ननकाना साहिब के लिए रवाना हो गया है। पाकिस्तान रवाना होने से पहले नगर दिल्ली में निकाले गए नगर कीर्तन में हजारों की संख्या में सिख श्रद्धालु शामिल हुए।
उधर, श्री गुरू नानक देव जी की 550वीं जयंती समारोह के मद्देनजर एयर इंडिया के बाइंक 787 पर 'इक ओंकार' (Ik Onkar) लिखा गया है।
इन रास्तों से होकर गुजरेगा नगर कीर्तन
जानकारी के मुताबिक, नगर कीर्तन दिल्ली से रवाना होकर सबसे पहले कुंडली बॉर्डर, सोनीपत, पानीपत और राजपुरा से होकर पंजाब के लुधियाना पहुंचेगा। यहां पर रात में विश्राम के बाद जालंधर, कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी पहुंचेगा। नगर कीर्तन तीस अक्टूबर को यहां से तरनतारण से होकर अमृतसर पहुंचेगा और रात में विश्राम करने के बाद 31 अक्टूबर को वाघा बॉर्डर पार करेगा। इसके बाद नगर कीर्तन शाम को गुरुद्वारा ननकाना साहिब पहुंचेगा। यहां पर सिख श्रद्धालु गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे। बताया जा रहा है कि इस नगर कीर्तन में देश भर के कई संगत भी शामिल होंगे।
बता दें कि ननकाना साहिब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सिखों का सबसे पवित्र तीर्थ स्थान है। यहां बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु हर साल मत्था टेकने जाते हैं।