Move to Jagran APP

दिल्ली में नगर निगमों को बनाया जाएगा भ्रष्टाचार मुक्त, चलेगा विशेष सफाई अभियानः आदेश गुप्ता

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कालोनियों और बाज़ारों की साफ-सफाई के साथ ही नगर निगम अपने काम काज को पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त बनाएगा।

By Mangal YadavEdited By: Published: Thu, 15 Jul 2021 07:55 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jul 2021 07:55 PM (IST)
दिल्ली में नगर निगमों को बनाया जाएगा भ्रष्टाचार मुक्त, चलेगा विशेष सफाई अभियानः आदेश गुप्ता
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता पीसी कर जानकारी देते हुए

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के रोकथाम के लिए भाजपा शासित तीनों नगर निगमों द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही भ्रष्टाचार को रोकने के लिए निगमों के कामकाज को पारदर्शी बनाने पर जोर रहेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कालोनियों और बाज़ारों की साफ-सफाई के साथ ही नगर निगम अपने काम काज को पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त बनाएगा। जनता से जुड़े सभी कामों को ई. गवर्नेंस के माध्यम से पारदर्शी बनाने का काम किया जा रहा है। वह प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निगमों के सभी छोटे नालों की सफाई हो गई है, लेकिन दिल्ली सरकार ने बड़े नालों की सफाई नहीं की है।

loksabha election banner

बड़े नालों की सफाई नहीं होने से बारिश में जल भराव की समस्या हो रही है। मानसून की पहली बरसात से ही राजधानी के कई इलाके में लोगों को जलभरावकी समस्या का सामना करना पड़ा। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नालों की शीघ्र सफाई कराने की मांग की।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि निगम को भ्रष्टाचार मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के महापौर मुकेश सूर्यान ने कहा कि कोरोना काल में निगमों ने अच्छा काम करके दिखाया है। दिल्ली सरकार कई शिक्षकों को सेवा मुक्त कर दिया है। दूसरी तरफ तीनों निगमों ने चार हजार नए शिक्षकों की नियुक्ती की है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम जल्द ही छह पार्क, छह पार्किंग और छह माडल स्कूल जनता को समर्पित किए जाएंगे।

उत्तरी दिल्ली के महापौर राजा एकबाल सिंह ने कहा कि निगमों द्वारा कोरोना काल में जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है। निगम के अस्पतालों में आक्सीजन संयंत्र भी लगाए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.