Move to Jagran APP

Har Ghar Tiranga: सांसद मनोज तिवारी ने पदयात्रा निकालकर हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आजादी के अमृत उत्सव में राष्ट्रभक्ति की धारा में सराबोर हो रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रध्वज के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद का विचार घर-घर तक पहुंचा रहे हैं।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 10:22 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 10:22 PM (IST)
Har Ghar Tiranga: सांसद मनोज तिवारी ने पदयात्रा निकालकर हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान
सांसद मनोज तिवारी ने सिग्नेचर ब्रिज से नंदनगरी तक तिरंगा यात्रा भी निकाली। फोटो - पारस कुमार।

नई दिल्ली [स्वदेश कुमार]। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने शनिवार को करावल नगर में पदयात्रा निकालकर हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। पूर्व पार्षद पुनीत शर्मा के साथ तीन किलोमीटर की इस यात्रा में जगह-जगह लोगों को तिरंगा झंडा भी वितरित किया गया। शाम को मनोज तिवारी ने सिग्नेचर ब्रिज से नंदनगरी तक लगभग चार किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें दो और चार पहिया वाहन पर कार्यकर्ताओं की भीड़ शामिल रही।

loksabha election banner

हर घर पहुंच रहा राष्ट्रवाद का विचार

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आजादी के अमृत उत्सव में राष्ट्रभक्ति की धारा में सराबोर हो रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रध्वज के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद का विचार घर-घर तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों तक गुमनाम बलिदानियों को याद करने के लिए आजादी के इतिहास को खंगालने की जरूरत पड़ती थी। अब ऐसा नहीं है। बलिदानियों के गौरव तिरंगा को घर-घर तक पहुंचाना है।

इनकी रही मौजूदगी

नवीन शाहदरा जिलाध्यक्ष मास्टर बिनोद कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान देकर भारत मां को अंग्रेजों से आजाद कराया था। हमें इस आजादी को संजोकर रखने के लिए हर घर तिरंगा अभियान प्रेरित करता है। इस दौरान उत्तर पूर्वी जिला प्रभारी सत्यनारायण गोतम, प्रदेश प्रवक्ता बृजेश राय, जिलाध्यक्ष मोहन गोयल, महामंत्री डा. यूके चौधरी, संजय त्यागी, गुलाब सिंह राठौर, मनोज त्यागी, उपाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी, आशीष तिवारी, दिनेश धामा आदि उपस्थित रहे।

देश हित में करें कार्य

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की डा. भीमराव अंबडेकर और श्याम लाल कालेज की इकाई ने तिरंगा यात्रा निकाली। एबीवीपी के जिला संयोजक नितेश नागौरा ने कहा कि युवाओं में देश के प्रति आस्था बनी रहे और देश हित में कार्य करते रहें। इसी उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश में एक तबके के लोग युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मयंक कसाना ने कहा कि तिरंगा यात्रा में युवाओं ने चढ़ बढ़कर हिस्सा लिया। युवा देश प्रेम से ओत-प्रोत हैं। पूर्वी विभाग संयोजक अनुराग ठाकुर, शिवम चौधरी, देव छाबड़ा, पलक त्यागी, रितांक डेढ़ा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.