लॉकडाउन के दौरान बंद पड़े स्कूलों और कालेजों में पनप रहा मच्छरों का लार्वा, निगम ने अब तक किया 118 का चालान
लाकडाउन के दौरान बंद पड़े स्कूलों और कालेजों में मच्छरों का लार्वा भी पनप रहा है। इसको लेकर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। 118 शैक्षणिक संस्थानों का इसका लेकर चालान किया गया है साथ ही नोटिस भी जारी किया गया है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। लाकडाउन के दौरान बंद पड़े स्कूलों और कालेजों में मच्छरों का लार्वा भी पनप रहा है। इसको लेकर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। 118 शैक्षणिक संस्थानों का इसका लेकर चालान किया गया है साथ ही नोटिस भी जारी किया गया है। निगम का कहना है कि मच्छरजनित बीमारियों को लेकर वह , के तहत कार्य कर रहा है। जिसके तहत विभिन्न इलाकों में मच्छरों के उत्पत्ति को लेकर जांच की जा रही है।
निगम के अनुसार बीते सप्ताह शैक्षणिक संस्थानों में मच्छरों के प्रजनन का पता लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत निगम के क्षेत्रधिकार में आने वाले 484 शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण किया गया। इसमें से 118 शैक्षणिक संस्थानों में मच्छरों के प्रजनन का लार्वा पाया गया है। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों की छतों और कबाड़ की जगह रखी वस्तुओं में पानी एकत्रित हो गया था। जो कि मच्छरों की उत्तपत्ति का कारण बन रहा था। 118 संस्थानों का चालान किया गया है। साथ ही उनसे इसको लेकर जवाब भी मांगा है।
निगम के अनुसार जिन संस्थानों में मच्छरों के प्रजनन का लार्वा मिला है उसमें डान बासको स्कूल, लेडी इरविन स्कूल, राज कुमारी अमृत कौर नर्सिंग कॉलेज, आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज, मीरा बाई पालीटेक्निक इंस्टिटयूट महारानी बाग, सेंट पोल स्कूल, अरबिंदो कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय आरकेपुरम, दिल्ली स्कूल ऑफ फार्मेसी ललिता देवी इंस्टिटयूट ऑफ मैनेजमेंट और दिल्ली सरकार के विद्यालय और दक्षिणी निगम के प्राथमिक विद्यालय ओखला, जसोला, कालकाजी, मदनपुर खादर, रजोकारी गांव प्रमुख रूप से शामिल हैं।
100 जलाशयों में डाली गई गंबूसिया मछली
जलाशयो में मच्छरों का प्रजनन न हो इसके लिए निगम ने 100 जलाशयों में गंबूसिया मछली डाली है। मंगलवार को महापौर अनामिका ने सिविक सेंटर परिसर के कृत्रिम जलाशय में मछली डाली। यह मछली जलाशय में मच्छरों के प्रजनन के लिए लार्वा बनने पर उसे खा जाती है। जिससे मच्छरों का प्रजनन नहीं होता।
एनडीएमसी ने भी की कार्रवाई
मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने भी कार्रवाई की है। एनडीेएमसी ने मच्छरों का लार्वा पाए जाने पर 495 लोगों व संस्थानों को नोटिस जारी किए हैं। इसके साथ ही 14 लोगों के चालान भी किए गए हैं। एनडीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि 35 हजार से ज्यादा कंटेनर भी चेक किए गए हैं।