Move to Jagran APP

दिल्ली में एक साल के भीतर 14 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने किया मुफ्त में सफर

दिल्ली सरकार ने 2019 यानी पिछले साल भैया दूज से बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू की थी। नवंबर 2019 से लेकर नवंबर 2020 तक प्रति माह औसतन 104 करोड़ महिलाओं ने बसें में यात्रा की है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 07:30 AM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 09:58 AM (IST)
दिल्ली में एक साल के भीतर 14 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने किया मुफ्त में सफर
महिलाओं की बसों में यात्रा करने में गिरावट आई है।

नई दिल्ली [वी.के.शुक्ला]। दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली में महिलाओं के लिए बसों में शुरू की गई मुफ्त यात्रा के बाद अब तक एक साल में 14 करोड़ 64 लाख महिलाओं ने बसों में यात्रा की है। बसों में यात्रा करने वालों में महिलाओं का फीसद भी बढ़ गया है। मुफ्त यात्रा शुरू होने के समय महिला यात्रियों की संख्या भी 10 फीसद बढ़ गई है। दिल्ली सरकार ने इस योजना को सार्थक कदम बताया है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा है कि दिल्ली सरकार की योजना का खासकर गरीब व मध्यम वर्ग की महिलाओं को लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल साफ कर चुके हैं कि सरकार कितनी भी आर्थिक तंगी से जूझ रही हो, मगर यह योजना बंद नही होगी।

loksabha election banner

दिल्ली सरकार ने 2019 यानी पिछले साल भैया दूज से बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू की थी। नवंबर 2019 से लेकर नवंबर 2020 तक प्रति माह औसतन 104 करोड़ महिलाओं ने बसें में यात्रा की है। अक्टूबर 2019 से पहले तक बसों में महिलाओं की संख्या 28 फीसद तक होती थी। मगर अब यह संख्या 38 फीसद हो गई है। हालांकि लगातार बढ़ने के बाद यह संख्या फरवरी और मार्च में यह संख्या 43 फीसद तक पहुंच गई थी। मगर कोरोना के चलते लॉकडाउन लगने के बाद महिलाओं की बसों में यात्रा करने में गिरावट आई है।

हालांकि महिलाओं का फीसद फिर बढ़ने लगा है। अब अक्टूबर में महिलाओं की संख्या 41 फीसद तक पहुंच गई है। बसों में महिला यात्री के सफर करने पर पिंक रंग का एक टोकन दिया जाता है। यह टोकन मुफ्त है, मगर महिलाओं को इसे लेना अनिवार्य है। इस योजना के शुरू होने के बाद से बसों में महिलाओं की संख्या बढ़ी है। दिल्ली सरकार महिलाओं के प्रति टोकन के हिसाब से 10 रुपये देती है टिकट की राशि। इस हिसाब से डीटीसी को ही अब तक सरकार दे चुकी है 140 करोड़ से अधिक की राशि।

किस माह में कितनी महिलाओं ने डीटीसी में की यात्रा

-अक्टूबर 2019-15 लाख 46 हजार

-नवंबर 2019 -2 करोड़ 24 लाख

-दिसंबर 2019 -2 कराेड़ 30 लाख

-जनवरी 2020 -2 कराेड़ 31 लाख

-फरवरी 2020 -2 करोड़ 11 लाख

-मार्च 2020 -1 करोड़ 43 लाख

-अप्रैल 2020 58 हजार

-मई 2020 - 6 लाख

-जून 2020 - 43 लाख

-जुलाई 2020 - 68 लाख

-अगस्त 2020 - 71 लाख

-सितंबर 2020 - 80 लाख

-अक्टूबर 2020 - 86 लाख

-1से 16नवंबर - 50 लाख

डीटीसी में एक साल में इतनी महिलाओं ने किया सफर

डीटीसी में एक साल में 14 करोड़ 64 लाख महिलाओं ने सफर किया है। इसमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक संख्या नवंबर दिसंबर 2019 व जनवरी व फरवरी 2020 में अधिक रही है।

क्लस्टर सेवा की बसों में इतनी महिलाओं ने किया सफर

एक साल में क्लस्टर सेवा की बसों में करीब दो गुनी महिलाओं की संख्या बढ़ी है। पहले क्लस्टर सेवा की बसों में 17 फीसद महिलाएं यात्राा करती थीं, मगर मुफ्त टिकट के बाद यह संख्या 33 फीसद हो गई है। माना जा रहा है कि अब यह संख्या और बढ़ने वाली है। दिल्ली में डीटीसी की 3700 और क्लस्टर सेवा की 2700 बसें इस समय चल रही हैं।

दिल्ली सरकार ने मेट्रो में भी महिलाओं को मुफ्त में सफर कराने की बनाई थी योजना

दिल्ली सरकार ने बसों के साथ साथ मेट्रो में भी महिलाओं को मुफ्त में यात्रा कराने की योजना बनाई थर। मगर तकनीकी अड़चनों के कारण योजना लागू नहीं हो सकी थी।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.