Move to Jagran APP

परेशान करती गर्मी के साथ हुआ मई का आगाज, पढ़िये- दिल्ली-एनसीआर के मौसम को लेकर ताजा भविष्यवाणी

Delhi Weather Update दिल्ली में इस साल गर्मी भी शुरुआत से ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। पहले मार्च का महीना एक दशक में सबसे गर्म रहा। इसके बाद अप्रैल में भी औसत सामान्य तापमान 1.2 डिग्री अधिक दर्ज हुआ। वहीं बारिश भी सामान्य से 80 फीसद कम दर्ज हुई है।

By Jp YadavEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 11:33 AM (IST)Updated: Sun, 02 May 2021 01:28 PM (IST)
परेशान करती गर्मी के साथ हुआ मई का आगाज, पढ़िये- दिल्ली-एनसीआर के मौसम को लेकर ताजा भविष्यवाणी
इस बार तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी बहुत बड़ी है।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। कोरोना वायरस संक्रमण के संकट के बीच दिल्ली में इस साल गर्मी भी शुरुआत से ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। पहले मार्च का महीना एक दशक में सबसे गर्म रहा। इसके बाद अप्रैल में भी औसत सामान्य तापमान 1.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। वहीं बारिश भी सामान्य से 80 फीसद कम दर्ज हुई है। इस स्थिति के पीछे मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन का असर बताया जा रहा है। इस साल मार्च पिछले 11 सालों में सबसे अधिक गर्म रहा था। मार्च में औसत अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए, जबकि दर्ज किया गया 33.1 डिग्री सेल्सियस। यह वर्ष 2010 के बाद सबसे अधिक है। वहीं, अप्रैल का औसत अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस है, जबकि इस बार यह 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पीछे नजर डालें तो 2020 में अप्रैल का औसत अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और 2019 में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऐसे में इस बार 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी बहुत बड़ी है। कुलमिलाकर आने वाले समय में गर्मी इस तरह परेशान करती रहेगी। रविवार सुबह से लोगों को गर्मी से बुरा हाल है। दिन चढ़ने के साथ तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है।

loksabha election banner

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तेज धूप व शुष्क मौसम के कारण गर्मी में इजाफा हुआ, इसलिए बारिश भी 13 मिमी. के मासिक औसत के मुकाबले 2.6 मिमी. ही होकर रह गई। बीते 10 वर्ष में अप्रैल में यह दूसरी सबसे कम बारिश थी।

गर्मी का आलम यह रहा कि राजधानी दिल्ली में नौ दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। पहले 13 से 16 अप्रैल तक चार दिन और फिर 26 से 30 अप्रैल के बीच पांच दिन तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा।

Pre monsoon 2021: उत्तर भारत में मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू, पढ़िये- इस साल कैसा बारिश का हाल

मई के पहले दिन की भी हुई गर्म शुरु आत

शनिवार को मई का पहला दिन भी खासा गर्म रहा। दिनभर खिली रही तेज धूप के बीच दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के लिहाज से 42.2 डिग्री सेल्सियस के साथ पालम और न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस के साथ पूसा दिल्ली के सबसे ज्यादा गर्म इलाके दर्ज किए गए। हालांकि शाम के समय कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलने के साथ हल्की बारिश भी हुई, लेकिन उससे गर्मी कम नहीं हुई।

वहीं, महेश पलावत (मुख्य मौसम विज्ञानी, स्काईमेट वेदर) का कहना है कि मार्च के बाद अप्रैल में भी अधिक गर्मी पड़ने की वजह मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का अभाव और काफी कम बारिश होना है। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन का असर भी इसक एक प्रमुख कारण है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.