Move to Jagran APP

Weather & Rain ALERT! दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश, शनिवार के लिए IMD ने जारी किया आरेंज अलर्ट

Monsoon Rain Weather Forecast ब्रेक से लौटन के बाद दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मानसून ने निराश किया। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार और रविवार के लिए यलो जबकि शनिवार के लिए आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान बारिश होने के आसार हैं।

By Jp YadavEdited By: Published: Fri, 20 Aug 2021 04:54 AM (IST)Updated: Fri, 20 Aug 2021 11:53 AM (IST)
Weather & Rain ALERT! दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश, शनिवार के लिए IMD ने जारी किया आरेंज अलर्ट
Monsoon Rain Weather Forecast: ब्रेक से लौटे मानसून ने दिल्ली को किया निराश, पढ़िये- 3 दिन के मौसम का हाल

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। ब्रेक पर गया मानसून दिल्ली-एनसीआर में फिर लौट आया है। शुक्रवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के बाद दिल्ली-एनसीआर के कई जगहों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश देखने को मिली। बारिश के चलते जहां तापमान में गिरावट आई, वहीं लोगों को गर्मी और उमस से भी राहत मिली है। बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जताया था कि शुक्रवार सुबह ही राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया था। 

prime article banner

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे। शाम और रात के समय भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और रविवार के लिए यलो, जबकि शनिवार के लिए आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। 

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

कई दिन के बाद मौसम का मिजाज शुक्रवार को फिर बदला और झमाझम बारिश हुई। करीब डेढ़ घंटे हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया। जिससे धान की फसल को लाभ होगा। किसानों ने राहत की सांस ली है। अब उनको सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उधर, बारिश से पहले उमस हो गई थी। इससे अब कुछ समय के लिए छुटकारा मिल गया है। इसके अलावा बारिश से दिल्ली मेरठ हाईवे पर कई जगह जलभराव हो गया। कालोनियों में भी पानी भर गया। इससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई।

इससे पहले मानसून की बारिश ने बृहस्पतिवार को फिर से चकमा दे दिया। दिल्ली वासी ही नहीं, मौसम विज्ञानी भी दिन भर बादलों के बरसने का इंतजार करते रहे, लेकिन यह इंतजार देर शाम तक भी खत्म नहीं हुआ। कई बार बादल छाए लेकिन सूरज के साथ आंखमिचौली खेलकर हवा के साथ उड़ गए। हालांकि मौसम विभाग ने हल्की बारिश का ग्रीन अलर्ट भी जारी किया हुआ था, लेकिन गलत साबित हुआ। वहीं, दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कुछ इलाकों में बारिश जरूर हुई, लेकिन इतनी नहीं कि लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सके।  

उधर स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि कई बार ऐसा होता है कि मानसून के आगे बढ़ने की तमाम स्थितियां दिखाई देती है और अनुकूल भी होती है जैसे हवा में नमी की मात्रा और जमीन पर चलने वाली हवाएं। इस हिसाब से देखें तो दिल्ली में मानसून के सक्रियता की परिस्थितियां अनुकूल तो है. बारिश भी जल्द ही होने लगेगी। एनसीआर में कई जगह हुई भी है।

इससे पहले बृहस्पतिवार को दिन भर में कई बार बादल छाए। लग रहा था कि जल्द ही बारिश शुरू हो जाएगी। कमोबेश ऐसी ही स्थिति शाम तक कई बार बनी, लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 55 से 84 फीसद रहा। नजफगढ़ में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी बड़ी खबरों और ताजा अपडेट के लिए करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.