Move to Jagran APP

दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार कर रहे हैं मोदीः आदेश गुप्ता

सेवा और समर्पण अभियान के अंतिम दिन दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए गए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि सरकारों के मुखिया के तौर पर नरेन्द्र मोदी के 20 वर्ष पूरे हो गए। छह अक्टूबर 2001 को उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Thu, 07 Oct 2021 05:50 PM (IST)Updated: Thu, 07 Oct 2021 05:50 PM (IST)
उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही भाजपा का एकमात्र उद्देश्य है।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। सेवा और समर्पण अभियान के अंतिम दिन दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए गए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि सरकारों के मुखिया के तौर पर नरेन्द्र मोदी के 20 वर्ष पूरे हो गए। छह अक्टूबर, 2001 को उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। गुजरात के मुख्यमंत्री के बाद देश के प्रधानमंत्री बनए। इन 20 वर्षों में उन्होंने राजनीति की परिभाषा बदल दी है। राष्ट्रहित में जन सेवा का उद्देश्य विश्व के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही भाजपा का एकमात्र उद्देश्य है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति को समाज और देश के मुख्यधारा से जोड़ने का बात कही थी। प्रधानमंत्री उनके सपने को सच करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने खुद को एक प्रधान सेवक के रूप में प्रस्तुत किया है। उनके 71वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुरू किए गए सेवा समर्पण अभियान तहत 71 दिव्यांगजनों को उपकरण दिए जा रहे हैं, लेकिन आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा।

भाजपा को कार्यालय को सूचित करके इस तरह के उपकरण हासिल किए जा सकते हैं। इस मौके पर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक वीरेन्द्र सचदेवा, कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश मंत्री इम्प्रीत सिंह बख्शी और बिक्रम मित्तल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.